Hindi News

इस हफ्ते थिएटर और ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
फ्राइडे का दिन दर्शकों के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती है। इस हफ्ते भी सिनेमाघर से लेकर ओटीटी तक कई कहानी रिलीज की जाने वाली है।
इस हफ्ते थिएटर और ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज

सिनेमा प्रेमियों के लिए है शुक्रवार बहुत खास होता है। दरअसल, यह वह दिन है जब बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक एक से बढ़कर एक फ़िल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। धुरंधर 2 की धूम के बाद अब डकैत की आंधी आने वाली है। सिनेमाघर के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी बहुत कुछ रिलीज किया जाने वाला है।

केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी आजकल दर्शकों के लिए सस्पेंस, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर सीरीज और फिल्मों की भरमार देखने को मिलती है। अगर आप भी इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों या सीरीज के बारे में सोच रहे हैं तो चलिए आपको बता देते हैं कि क्या-क्या रिलीज होने वाला है।

ओ रोमियो

शाहिद कपूर की इस फिल्म को सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है। 10 अप्रैल को इस अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

डकैत

अनुराग कश्यप गैंग्स ऑफ़ वासेपुर जैसी ही एक दिलचस्प कहानी के साथ लौट रहे हैं। इस बार में पहन के पीछे का काम नहीं करेंगे बल्कि एक्टिंग करते हुए दिखाई देंगे। 10 अप्रैल को यह एक्शन रोमांस ड्रामा थिएटर में रिलीज किया जाने वाला है। इस फिल्म में एक डाकू की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। मृणाल ठाकुर के साथ इस फिल्म में अदिवी शेष मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

थ्रेश

यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है जिसे 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। यह एक ऐसे कस्बे की कहानी है जो एक भयंकर तूफान की वजह से तबाह हो जाता है। सरस्वती मां वहां के लोगों को अपने निजी मुद्दों को बुलाकर एकजुट होना पड़ता है और जिंदगी के लिए लड़ाई करनी पड़ती है। इस दौरान उनके सामने कई सारी चुनौतियां आती हैं।

मैं, वो और फूजी

यह एक मराठी रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें शादीशुदा कपल की कहानी दिखाई गई है। एंबीशन की वजह से इनका रिश्ता खत्म हो जाता है। कई सालों बाद हम दोनों की जापान में मुलाकात होती है और यह एक दूसरे से खुलकर बात करने के बारे में सोचते हैं। अभी एक दूसरे को चांस देंगे या हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे यह 10 अप्रैल को आपको सोनी लिव पर पता चलेगा।

काकी सर्कस

यह तमिल वेब सीरीज है जिसमें पुलिस और चोर की चूहे बिल्ली वाली कहानी दिखाई गई है। यह बहुत ही अजीबोगरीब मामले पर आधारित है जहां कर जेल में घुस जाता है। इसके बाद रहस्यमय जांच शुरू होती है और कहानी में कई ट्विस्ट आते हैं। यह कहानी 10 अप्रैल को zee5 पर रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews