
Riteish Deshmukh Birthday : रितेश देशमुख बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता है, जिन्होंने फिल्मी करियर के दौरान क्यूट जेनेलिया से शादी रचाई थी। इंडस्ट्री में दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। दोनों की लव स्टोरी और केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हैं। इसी कड़ी में जेनेलिया ने अपने पति रितेश देशमुख पर आज खूब प्यार बरसाया है, जिसे देखकर रितेश भी खुद को रोक न पाए और उनके लिए प्यारा सा मैसेज लिखा है जोकि सोशल मीडिया में अब चर्चा का विषय बन गया है।

45वां जन्मदिन मना रहे रितेश देशमुख
दरअसल, एक्टर रितेश देशमुख आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुबह से ही इंडस्ट्री के लोग और फैंस उन्हें बधाई देने में लगे हुए हैं। इसी बीच उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने उनके बर्थडे को स्पेशल बनाते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट् तस्वीर है। इस प्यारी सी फोटो ने फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया है। वहीं इसे शेयर करते हुए अभिनेत्री जेनेलिया ने एक प्यार भरा नोट भी लिखा है।

कैप्शन में लिखी ये खास बातें
जेनेलिया ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अगर कोई मुझसे पूछेगा कि रितेश देशमुख कौन है? तो मैं उनसे सिर्फ यही कहूंगी कि वह दुनिया का सबसे महान व्यक्ति है जो सिर्फ और सिर्फ मेरा है”। Happy Birthday Navra. इसके जवाब में रितेश ने कमेंट करते हुए लिखा, “आई लव यू Baiko, तुम्हें पता नहीं तुम मेरे लिए क्या मायने रखती हो… तुम मेरे दिन को खास बनाती हो.. तुम मेरी लाइफ को स्पेशल बनाती हो…।”
View this post on Instagram
एक्टर का वर्कफ्रंट
रितेश देशमुख भारतीय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक हैं। वो अपने कॉमिक रोल्स और वायरल वीडियोस के लिए जाने जाते हैं। उनकी कॉमेडी और एक्शन फिल्मों ने लोगों का दिल जीता है। उनके अभिनय करियर में ‘मस्ती’, ‘धमाल’, ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्में बहुत चर्चित रही है। वे चार्मिंग और हंसी मजाक वाले अंदाज के लिए प्रसिद्ध हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म “वेद” का डायरेक्शन किया था, जिसमें उनकी पत्नी जेनेलिया भी मुख्य भूमिका में थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही हाउसफुल 5 में नजर आने वाले हैं।

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

