Hindi News

लेट आने के आरोपों पर गोविंदा ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी के अंदर ताकत

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता गोविंद को हाल ही में ट्विंकल खन्ना और काजोल के चैट शो में देखा गया। यहां पर उन्होंने लेट आने पर मिली बदनामी पर चुप्पी तोड़ी है।
लेट आने के आरोपों पर गोविंदा ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी के अंदर ताकत

गोविंदा (Govinda) की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे दिग्गज सितारों में होती है। 80s और 90s के दशक में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और टॉप एक्टर्स में गिने गए। उनकी कुछ नहीं बल्कि अनगिनत फिल्में है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। गोविंदा की पापुलैरिटी कितनी ज्यादा थी कि वह एक समय 14 फिल्मों की शूटिंग एक साथ कर रहे थे।

जी हां गोविंद, इतने ज्यादा पॉपुलर थे कि कभी 4-5 तो कभी 14-14 फिल्मों की शूटिंग एक साथ किया करते थे। यह बात खुद ट्विंकल खन्ना ने बताई है। हाल ही में गोविंदा और चंकी पांडे ट्विंकल खन्ना और काजोल के चैट शो में पहुंचे। जहां यह सभी कलाकार दिलचस्प बातें करते हुए नजर आए। यहां पर गोविंदा ने लेट आने पर बदनाम होने की बात पर भी रिएक्शन दिया है।

गोविंदा ने एकसाथ की 14 फिल्मों की शूटिंग (Govinda)

चैट शो में ट्विंकल खन्ना को यह बताते हुए देखा गया कि जब वह गोविंदा के साथ काम कर रही थी तब एक्टर एक साथ 14 फिल्मों में काम कर रहे थे। वह सेट पर कोई भी कॉस्ट्यूम पहन कर आ जाते थे। इस पर गोविंदा ने बताया कि सब याद रहता था। कीर्ति ने मुझे डरा दिया था कि चि चि बिना प्लानिंग के पिक्चर कर रहे हैं यह नहीं चली तो तू गया। इतना डराता था वह मुझे और डर डर के मैं ईमानदार हो गया था।

लेट आने पर तोड़ी चुप्पी

गोविंदा ने यह बताया कि उन्हें हमेशा इस बात के लिए बदनाम किया जाता रहा कि वह सेट पर लेट आते हैं। एक्टर ने कहा कि “बोला गया कि मैं कभी टाइम पर नहीं आता हूं मैंने कहा कि किसके बाप के अंदर इतनी ताकत है कि वह पांच शिफ्ट करें और टाइम पर पहुंच जाए। यह मुमकिन ही नहीं है हो ही नहीं सकता। कोई भी आदमी इतनी ज्यादा शूटिंग कैसे करेगा। यहां तो लोग एक पिक्चर करते हुए थक जाते हैं।”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

राजनीति में हैं एक्टिव

गोविंदा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह लंबे समय से फिल्मों से दूर है। साल 2019 में उन्हें रंगीला राजा में देखा गया था। इसके बाद वह किसी भी फिल्म में नहीं दिखाई दिए। इस बीच वो राजनीति में एक्टिव नजर आए। अब जल्द ही वो दुनियादारी से वापसी करने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews