गोविंदा के पूर्व सेक्रेटरी शशि प्रभु का निधन, भावुक वीडियो आया सामने

गोविंदा की फिल्में तभी तो फैंस का मनोरंजन करती ही थी और आज भी लोगों को एंटरटेन करने का काम कर रही है। इसी बीच एवरग्रीन सुपरस्टार का वीडियो वायरल हो रहा है। पढ़ें विस्तार से...
Govinda

Govinda Viral Video : बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा हमेशा ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज किया है। आज भी लोग उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में 80 और 90 दशक की बात की जाए और गोविंदा का नाम ना लिया जाए, ऐसा नहीं हो सकता। जब भी हम 90 दशक की फिल्मों की बात करते हैं तो हमें सबसे पहले हमारी जुबान पर हीरो नंबर 1 यानी एक्टर गोविंदा का नाम आता है। बता दें कि यह एक ऐसे अभिनेता है जो तीनों खानों पर भारी पड़े थे। एक जमाना था, जब थिएटर केवल उनकी फिल्मों से ही भरी रहती थी। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गमगीन नजर आ रहे हैं।

दरअसल, यह वीडियो मुंबई का है। जब अभिनेता के पूर्व सेक्रेटरी शशि प्रभु (Shashi Prabhu) का निधन हो गया। इस दौरान एक्टर का भावुक हो गए, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। आइए जानते हैं विस्तार से…

देखें वीडियो

अंतिम संस्कार के दौरान भी वह अपने आंसू कंट्रोल नहीं कर पाए। वीडियो क्लिप में अभिनेता सफेद कपड़े पहने हुए हैं और उनकी आंखों में आंसू है, जिससे वह पूछते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो देखकर फैंस भी काफी ज्यादा उदास हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सभी उनकी हिम्मत को बढ़ा रहे हैं। साथ ही तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

एक्टर भाई की तरह करते थे प्यार

गोविंदा और प्रभु के रिश्ते को लेकर उनके मौजूदा सेक्रेटरी शशि सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वह गोविंदा के बचपन के मित्र थे। दोनों के बीच बहुत करीबी रिश्ता था, जिन्होंने काफी समय तक एक्टर के लिए काम किया। गोविंद उन्हें भाई की तरह प्यार करते थे। आगे उन्होंने बताया कि शशि ने गोविंदा के राजनीतिक सफर में भी उनका भरपूर साथ दिया था। आज भी उनका रिश्ता वैसा ही था।

तलाक को लेकर चर्चा में थे गोविंदा

गोविंदा इन दोनों पत्नी सुनीता आहूजा के साथ तलाक की खबरों को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। अभिनेता के वकील ने बताया था कि सुनीता ने उन्हें तलाक का नोटिस भेजा था, लेकिन अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। दोनों अलग नहीं हो रहे हैं। वहीं, सुनीता कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुला से कर चुकी हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews