
एवरग्रीन सुपरस्टार गोविंदा फिल्म इंडस्ट्री में 80 के दशक से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। एक ऐसा जमाना था जब फिल्मों में केवल वही हीरो के तौर पर नजर आते थे। वह इंडस्ट्री की सभी हीरोइन के साथ काम कर चुके हैं। 90 दशक की फिल्मों की बात करें, तो सबसे पहले हमारी जुबान पर हीरो नंबर 1 यानी एक्टर गोविंदा का नाम सामने आता है। यह एक ऐसे अभिनेता है, जो तीनों खानों पर भारी पड़े थे। अपनी एक्टिंग कला से उन्होंने धूल चटाई थी। उनकी शैली, उनका डांस, उनकी कॉमिक टाइमिंग बॉक्स ऑफिस पर अनगिनत हिट फिल्मों में देखने को मिला है। कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर उनकी फिल्में आज भी लोग बड़े चाव से देखते हैं।
असल लाइफ में एक्टर काफी सरल और सीधे किस्म के इंसान है। किसी भी बयानबाजी से वह कोसो दूर रहते हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। आज हम आपको गोविंद से जुड़ा एक किस्सा शेयर करेंगे।
महाभारत में मिला था ये रोल
बता दें कि गोविंद को बी.आर. चोपड़ा द्वारा बनाया गया महाभारत में यह रोल ऑफर किया गया था, जिसे करने के लिए उन्होंने मना कर दिया था। जिसकी वजह उनकी मां थी। इसके बारे में महाभारत में भीष्म पितामह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना के यूट्यूब चैनल को लेटेस्ट इंटरव्यू देते वक्त गोविंदा ने महाभारत के ऑफर को लेकर खुलकर बातचीत की।
रोल करने से कर दिया था मना
इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने कहा, “गोफी पेंटल ने मुझे महाभारत में अभिमन्यु के रोल के लिए कास्ट किया था। मुझे बी.आर. चोपड़ा के ऑफिस बुलाया गया, लेकिन मैं वहां पर पहुंचकर इस किरदार को करने के लिए उनसे मना कर दिया। मैंने कहा कि मेरी मां ने इसके लिए इंकार किया है। उन्होंने पूछा कि क्या है तुम्हारी मां, मैंने कहा कि वह साध्वी है, तो वह बोले कि क्या वह पागल है। जो इस रोल के लिए मना कर रही है। तब मैंने उन्हें जवाब दिया कि वह आपसे सीनियर है, जो फिल्मों में काम कर चुकी है और शारदा उनकी पहली फिल्म थी।
गुस्से में तिलमिला गए थे बी.आर. चोपड़ा
आगे उन्होंने बताया, “मेरी मां ने उनके सामने एक बात बोलने को कहा था कि तुमने जो ऑफर दिया उसे मैं खा गया। इतना कहते ही वह गुस्से में तिलमिला गए। अरे इससे बाहर निकालो, यह क्या पागल है और मैं उनको यह बोलकर वहां से चला गया कि गोविंद को बाहर निकल रहे हो।”
View this post on Instagram
द्रोपदी का रोल इस अभिनेत्री को हुआ था ऑफर
बता दें कि उस वक्त गोविंदा को ज्यादा नाम और शोहरत भी नहीं मिली थी। वह लगातार मेहनत कर रहे थे। वहीं, बी.आर. चोपड़ा के महाभारत कास्ट की बात करें, तो इसमें द्रोपदी के रोल के लिए जूही चावला को कास्ट किया गया था, लेकिन उन्होंने भी इस रोल को करने से मना कर दिया था, तब यह रोल रूपा गांगुली की झोली में गया।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



