‘Bigg Boss OTT 2’ का ग्रैंड फिनाले आज, शामिल होंगे ये फिल्मी सितारे

‘Bigg Boss OTT 2’ का ग्रैंड फिनाले आज, शामिल होंगे ये फिल्मी सितारे

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale : टेलीविजन जगत के सबसे बड़े रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अब आखिरी चरण में पहुंच चुका है। शो हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों के लिए डेली कुछ नया करने की कोशिश में लगा हुआ है। वहीं, आज शो का इंतजार कर रहे फैंस आज ग्रैंड फिनाले देखेंगे। जिसके लिए बिग-बॉस की तरफ से सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। बता दें कि ग्रैंड फिनाले में सलमान खान के साथ ये दो फिल्मी स्टार्स नजर आएंगे जो शो की शोभा बढ़ाएंगे।

Bigg Boss OTT 2

ये स्टार होंगे शामिल

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज की शाम शो में चार चांद लगाने वाले हैं। दरअसल, दोनों अपनी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का प्रमोशन करेंगे। तीनों बड़े स्टार्स को एक साथ देखने के लिए दर्शक बड़ी बेशब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान आयुष्मान और अनन्या धमाकेदार परफॉर्मेंस भी देंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी सेट पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का प्रमोशन करने आ रहे हैं, जहां सभी एक्टर्स साथ में मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज की शाम बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए यादगार बनने वाला है।

यहां देखें शो

‘बिग बॉस’ का फिनाले इस बार रविवार की जगह सोमवर को होने जा रहा है जो कि पहली बार होगा। फिनाले का एपिसोड रात 9 बजे के बाद जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है। यह उन लोगों के लिए भी बड़ी सुविधा होगी जो टेलीविजन पर शो की प्रसारण की तारीख और समय को मिस कर जाते हैं या जो अपनी आराम से अपने वर्क स्चेड्यूल के हिसाब से देखना चाहते हैं।

दिलचस्प महामुकाबला

बता दें कि शो के हाउस में सभी पांच खिलाड़ियों के बीच महामुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। इसी बीच वोटिंग लिस्ट में एल्विश यादव ने अभिषेक मल्हान को पछाड़ते हुए आगे निकल गए हैं। बता दें कि वोटिंग ट्रेंड में एल्विश को 7.9 मिलियन वोट्स मिल चुके हैं। जल्द ही यह आकंड़ा 8 मिलियन पार हो सकता है। वहीं, अभिषेक मल्हान 6.9 मिलियन वोट्स के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं जबकि 2.1 मिलियन वोट्स के साथ मनीषा रानी भी इस लिस्ट में अपना स्थान बनाएं हुए हैं। पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे इस लिस्ट में चौथे और पांचवे नंबर पर हैं।

इतना मिलेगा प्राइज मनी

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता को न केवल 25 लाख प्राइज मनी का इनाम मिलेगा बल्कि उन्हें जीवन भर के लिए ग्रॉसरीज की फ्री सप्लाई भी मिलेगी। जो कि एक शानदार और आकर्षक प्राइज है। वहीं, इन पांच फाइनलिस्ट्स में से किसी भी प्रतियोगी को ट्रॉफी जीतने का मौका मिल सकता है जो कि उनकी योग्यता और प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। फैंस भी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि इस सीजन का विजेता कौन होगा और वो कैसे अपनी रणनीति और खेल क्षमता से प्रतिस्पर्धा को जीतेगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews