गले में अजगर डाले पोज देती नजर आई Hina Khan, डेयरिंग देख छूटे फैंस के पसीने

Hina Khan

Hina Khan Video: हिना खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस है जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ ग्लैमरस अवतार को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। रियलिटी शो से भी उनका गहरा नाता है और वह कहीं ना कहीं नजर आती रहती हैं। इस समय रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सुर्खियों में बना हुआ है और अब एक्ट्रेस इसका हिस्सा बन गई हैं।

हिना खान इससे पहले भी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकी हैं। अब एक बार फिर उन्होंने रोहित शेट्टी के साथ इस शो को ज्वाइन कर लिया है और शूटिंग शुरू कर दी इंस्टाग्राम के जरिए एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए रोहित और टास्क के दौरान मिले अजगर के साथ तस्वीरें शेयर की है।

अजगर से खेलती दिखी हिना

इंस्टाग्राम हैंडल से खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग की झलक शेयर करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ नज़र आ रही हैं। एक तस्वीर में वह अजगर को अपने गले में लटकाए खेल रही हैं। तो दूसरी में आंखों से आंखें मिला रही हैं। एक्ट्रेस का यह डेयरिंग अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

लिखा इमोशनल नोट

तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस को इमोशनल नोट लिखते हुए देखा गया और उन्होंने अपनी जिंदगी बदलने वाले शो के बारे में बहुत सी बातें कही। एक्ट्रेस ने लिखा कि खतरों के खिलाड़ी एक ऐसा शो है जो आपके दिमाग को अच्छे तरीके से बदल देता है और आप कभी भी एक जैसे नहीं रहते हैं। सबसे अच्छी बात यह होती है कि आपको स्टंट के मास्टर और एक्शन की गॉड रोहित शेट्टी से मिलने का मौका मिलता है जो बहुत ही प्यारे और पोलाइट इंसान हैं। इस शो से सीखने के लिए बहुत कुछ है जो मैं हमेशा अपने दिल के पास रखती हूं।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

हिना खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार शहीर शेख के साथ बरसात आ गई में देखा गया था। इस म्यूजिक एल्बम से पहले भी दोनों को तीन गानों में साथ काम करते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस को उनके शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से पहचान मिली थी। उन्होंने 8 सालों तक अक्षरा का किरदार निभाया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews