इस इंटरनेशनल कपल की शादी में लगेगा सितारों का जमावड़ा, Hrithik Roshan से लेकर जूनियर डोनाल्ड ट्रंप होंगे शामिल

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को इंटरनेशनल कपल की शादी में परफॉर्म करते हुए देखा जाने वाला है। इस शादी में डोनाल्ड ट्रंप के बेटे भी शामिल होंगे।
Hrithik Roshan

जब भी बॉलीवुड की किसी सितारे या फिर बड़ी हस्ती की शादी होती है उसमें सितारों की महफिल जरूर सजती है। अब इंटरनेशनल कपल नेत्र मंटेना और वामसी गादीराजू शादी करने जा रहे हैं। जिसमें ऋतिक रोशन से लेकर जस्टिन बीबर और जेनिफर लोपेज जैसे सितारे शामिल होंगे।

बता दे की 21 और 22 नवंबर को राजस्थान के उदयपुर में यह कपल शादी कर रहा है। शादी का जश्न शहर के अलग-अलग लग्जरी स्थान पर मनाया जाने वाला है। इसमें लीला पैलेस, जनाना महल, जगमंदिर आइलैंड पैलेस और मानेक चौक का जैसी जगह शामिल है। इस हाई प्रोफाइल शादी में कई सेलिब्रिटी आएंगे जिनकी सिक्योरिटी को लेकर अधिकारी हाई अलर्ट पर है। अमेरिकी प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी यहां शामिल होने वाले मेहमानों में से एक हैं।

कौन है इंटरनेशनल कपल

राजू मंटेना US की फार्मा कंपनी इंजनेस फार्मास्यूटिकल के अध्यक्ष और सीईओ हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से क्लिनिकल फार्मेसी में डिग्री ली हैं जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री ली है।

नजर आएंगी ये हस्तियां

इस हाई प्रोफाइल शादी में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, सिंगर जेनिफर लोपेज, जस्टिन बीबर, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, नोरा फतेही, माधुरी दीक्षित और शहीद कपूर जैसे सितारे शामिल होंगे। यम माधुरी दीक्षित और शाहिद कपूर के आने की बात भी कही जा रही है।

इवेंट में नजर आए ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन को हाल ही में दुबई के एक इवेंट में देखा गया। जहां उनका स्वागत करते हुए होस्ट ने कहा क्या शानदार पल है, सुपरस्टार के लिए तालियां। इस पर एक्टर ने कहा आपकी बहुत मेहरबानी मेरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई इतना प्यार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है, थैंक यू।

ऋतिक का वर्क फ्रंट

ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो वॉर 2 में नजर आए थे। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर को देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्म में अल्फा, कृष 4 और एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट भी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews