ये हैं 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्में, रिलीज से पहले ही इनके बीच शुरू हुआ तगड़ा मुकाबला

कुछ फिल्में ऐसी होती है, जो रिलीज से पहले दर्शकों के बीच धूम मचा देती है। IMBd ने 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट जारी की है।
IMBd

दर्शकों को हर हफ्ते आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। फ्रेंड्स के लिए फिल्में एंटरटेनमेंट का साधन होती है लेकिन ट्रेड एनालिस्ट इसे सफलता और असफलता से जोड़कर देखते हैं। फिल्मों की परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें रेटिंग भी मिलती है। इन दिनों रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश की टॉक्सिक चर्चा में बनी हुई है।

यह दोनों ही सुपरस्टार हैं और दर्शकों के बीच इनकी अलग पहचान है। आप दोनों ही फिल्मों के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। IMBd की बहुप्रशिक्षित फिल्मों की लिस्ट में इन दोनों ने अपनी जगह बना ली है। अब आगे कौन निकलेगा यह फिल्म की रिलीज के बाद पता चलेगा।

दोनों फिल्मों में मुकाबला

रणवीर सिंह की फिल्म और यश की गैंगस्टर ड्रामा को रिलीज होने में अभी 39 दिन का समय बचा है। दोनों ही फिल्में दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। धुरंधर पहले ही अपनी कहानी से दर्शकों के बीच सफलता की इबादत लग चुकी है। IMBd की लिस्ट के मुताबिक 26.6% यूजर धुरंधर का सीक्वल देखना चाहते हैं।

वहीं टॉक्सिक को देखने में 35% लोगों ने अपने दिलचस्पी दिखाई है। गीता मोहन दास की इस फिल्म में अपने टीजर से लोगों के बीच धूम मचा दी है। ये आदित्य धर की कहानी को पूरी तरह से टक्कर दे रही है।

IMBd की मोस्ट अवेटेड फिल्में

सबसे पहले नंबर पर टॉक्सिक 35% इंटरेस्ट के साथ दूसरे नंबर पर धुरंधर 26.6%, तीसरे नंबर पर ओ रोमियो, चौथे नंबर पर दो पैराडाइज और पांचवें नंबर पर लव इंश्योरेंस कंपनी है। इसके अलावा अस्सी, तू या मैं, केरल स्टोरी, दो दीवाने शहर में, कपल फ्रेंडली, जैसी फिल्में भी इस लिस्ट में शामिल है।

टॉक्सिक का कितना है बजट

इस लिस्ट में टॉक्सिक ने पहले नंबर पर अपनी जगह बना रखी है। इसके बजट की बात करें तो यह 300 करोड़ से 600 करोड रुपए के बीच है। वहीं यश को लगभग 100 करोड़ फीस दिए जाने का दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है। फिल्म का टीजर और सभी कलाकारों का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जो फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews