मनी लांड्रिंग मामलें में Jacqueline Fernandez से पूछताछ शुरू, खुल सकते हैं कई सारे राज

मनी लांड्रिंग मामलें में  Jacqueline Fernandez से पूछताछ शुरू, खुल सकते हैं कई सारे राज

मुंबई डेस्क रिपोर्ट | जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) उन अभिनेत्रियों में से एक है जो बहुत ही कम समय में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी हैं और अपनी अदाकारी से करोड़ों युवाओं के दिलों पर राज करती है। जोकि भारतीय मूल की ना होते हुए भी इंडस्ट्री में सफलता हासिल करने में सफल रही हैं। साथ ही बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती बिखेर रही हैं। बता दें कि जैकलिन का जन्म श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुआ था। जहां उन्होंने शुरूआती दौर में मॉडलिंग करियर को चुना। जिसके बाद साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स चुनी गई, लेकिन सफलता की चाभी उन्हें तब मिली जब उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। जिसके बाद उन्हें साल 2010 में सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का आईफा अवार्ड मिला। अभिनेत्री ने फिल्म अलादीन से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने एक-से-बढ़कर एक कई सारी सुपरहिट फिल्में की। उन्होंने सलमान खान के साथ केक, वरुण धवन के साथ जुड़वा-2, रॉय जैसी फिल्मों में काम किया। जिसके बाद अभिनेत्री ने फिर पीछे मुड कर नहीं देखा। लेकिन इन दिनों जैकलिन (Jacqueline Fernandez) मनी लांड्रिंग मामलें में सुकेश चंद्रशेखर के साख रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जिनसे दिल्ली पुलिस पुछताछ कर रही है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

यह भी पढ़ें – Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ पर राशि अनुसार धारण करें इन रंगों के वस्त्र, मिलेंगे ये लाभ

दरअसल जैकलिन इन दिनों मनी लांड्रिंग केस को लेकर मीडिया में छाई हुई है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की EOW शाखा उनसे पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी जांच एजेंसियों ने उन्हें 12 सितंबर को बुलाया था। जहां उनसे सुकेश के साथ संबंध को लेकर पुछताछ की गई थी। इस दौरान उन्होंने अपने और सुकेश के रिश्ते को कबूल कर लिया था। जिनके पास से दोनों की कुछ तस्वीरें भी पाई गई थी। साथ ही उन्होंने महंगे तोहफों की बात को भी कबूल कर लिया था।

यह भी पढ़ें – Indian Railways Update : IRCTC ने आज रद्द की 236 ट्रेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि सुकेश ने जैकलिन को डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया था। जिसे स्वयं जैकलिन ने कबूला है। जिसके बाद सुकेश ने 5 करोड़ का घोड़ा, करीब 9 लाख रुपए की दो बिल्लियां गिफ्ट की थी। इसके अलावा सुकेश ने करोड़ों रुपए की महंगी कार, 7 करोड़ रुपए की ज्वैलरी, आदि दिए। इतना ही नहीं सुकेश ने जैकलिन के परिवार वालों को भी महंगे तोहफे दिए है।

यह भी पढ़ें – हिंदी दिवस विशेष : पढ़िये आंचलिक साहित्य के पुरोधा फणीश्वरनाथ रेणु की मशहूर कहानी ‘लाल पान की बेगम’

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जैकलिन के साथ पिंकी ईरानी से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि पिंकी ने ही जैकलिन और सुरेश की मुलाकात करवाई थी। जिसके बाद दोनों की मुलाकात रिलेशनशिप में बदल गई। दोनों की रोमांटिक फोटोस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। जैकलिन के फैंस ने तो दोनों की शादी के चर्चे शुरू कर दिए थे।

यह भी पढ़ें – MP Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, पुलिसकर्मियों के थोकबंद तबादले, यहां देखें लिस्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews