महाराष्ट्रीयन नहीं इस अंदाज में शादी करेंगे इरा खान-नूपुर शिखरे, खास होगी संगीत सेरेमनी

Ira Khan wedding

Ira Khan Wedding: आमिर खान की बेटी इरा इन दिनों अपनी शादी के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखर के साथ शादी करने जा रही है और यह कपल आज कोर्ट मैरिज कर लेगा। 2 जनवरी को इनके प्री वेडिंग फंक्शन आयोजित किए गए थे। इरा खान की दोनों मां यानी आमिर खान की दोनों पत्नियों अपने दामाद के लिए हल्दी-मेहंदी का शगुन लेकर पहुंची थी। बताया जा रहा था कि कपल की शादी महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से होने वाली है। लेकिन अब आमिर खान की बहन ने अपनी भतीजी की शादी को लेकर नया अपडेट दिया है।

नहीं होगी महाराष्ट्रीयन शादी

आमिर खान की बहन निखत ने जानकारी देते हुए बताया है कि इरा और नूपुर की शादी महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से नहीं होने वाली है बल्कि यह दोनों रजिस्टर्ड वेडिंग करने वाले हैं जिसमें दोनों के परिवार और करीबी शामिल होंगे। बीते दिनों इन दोनों की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया था और इस दौरान सभी ने महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज को फॉलो किया और उसी रंग में रंगे हुए नजर आए। सभी ने महाराष्ट्रीयन लुक कैरी किया था और महिलाएं नौवारी साड़ी पहनी नजर आई।

खास होगी संगीत सेरेमनी

कपल की संगीत सेरेमनी को लेकर भी जानकारी सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि दोनों का परिवार इसकी तैयारी में लगा हुआ है क्योंकि सभी ढोल पर गाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इनका संगीत फंक्शन बहुत ही सरल और सादे अंदाज में पारंपरिक तरीके से मनाया जाने वाला है। इसमें सभी ढोल बजाकर शादी के गाने गाएंगे और नाचते गाते हुए इंजॉय करेंगे। इसके लिए आमिर खान भी तैयारी में जुटे हुए हैं और लखनऊ, दिल्ली, बनारस से दोनों की फैमिली भी आई हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews