क्या ये है शाहरुख खान की बेटी Suhana Khan का बॉयफ्रेंड? देर रात डिनर पर साथ आई नजर, देखें Video

Suhana Khan

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में बनी हुई है। कभी वह अपनी हॉट तस्वीरों के चलते चर्चा में रहती है तो कभी वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहती है। अभी हाल ही में सुहाना खान को एक होटल के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ उनके दोस्त अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) और श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) भी नजर आए।

ख़बरों के मुताबिक, जल्द ही सुहाना खान फिल्मीं पर्दे पर नजर आने वाली हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। इसको लेकर भी आए दिन उनसे सवाल पूछे जाते हैं। वहीं इन दिनों सबसे ज्यादा वह अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आती है। दरअसल, सुहाना खान का नाम अगस्त्य नंदा के साथ जोड़ा जाता आ रहा है।

Must Read : पुलिसकर्मियों-किसानों को सौगात, 2 नई नीति को मंजूरी, इस योजना में 2 वर्ष की वृद्धि, विस्तार से पढ़े शिवराज कैबिनेट के फैसले

इसी बीच कल उन्हें रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट करने के बाद उनके अफेयर को लेकर और ज्यादा चर्चा होने लगी। जानकारी के मुताबिक, सुहाना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुहाना खान को अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और उनके बेटे अगस्त्य नंदा के साथ देखा गया। अब फैंस ये जानना चाहते है कि सुहाना और अगस्त्य के बीच आखिर क्या चल रहा हैं।

ऐसा दिखा Suhana Khan का लुक –

आप देख सकते हैं इस वीडियो में सुहाना खान को सिंपल लुक में देखा जा रहा है। उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लू कलर की बैगी जींस के साथ शूज पहन हुए है। वहीं बालों में उन्होंने जुड़ा बनाया हुआ है। इसके अलावा श्वेता बच्चन और उनके बेटे अगस्त्य नंदा भी इस दौरान सिंपल लुक में नजर आए। इन दोनों के लुक की भी खूब चर्चा हो रही है। वहीं सबसे ज्यादा फैंस को सुहाना खान का लुक पसंद आया।

कैसा है सुहाना और अगस्त्य नंदा का बॉन्ड –

आपको बता दे, बीते काफी समय से इन दोनों के बॉन्ड की काफी चर्चा होती आ रही है। आए दिन इन दोनों का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ा जाता है वहीं फैंस को भी सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की जोड़ी बेहद पसंद आती है। वहीं जब कल इन दोनों को स्पॉट किया गया तो फैंस की नजर इन दोनों के ऑउटफिट पर पड़ गई। काफी हद तक इन दोनों का ऑउटफिट सेम था।

ऐसे में फैंस को और शक होने लगा की इन दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। लेकिन कल स्पॉट किया गया तब इन दोनों के बीच थोड़ी दुरी देखने को मिली। लेकिन उसके बाद भी इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इन दोनों को फैंस काफी ज्यादा प्यार दे रहे हैं। वहीं वीडियो को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews