विक्की कौशल के लिए आसान नहीं था छावा बनना, फिल्म के सेट से जख्मी होकर जाते थे घर

इन दिनों फिल्म थिएटर में छावा फिल्म छाई हुई है, जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं। यह फिल्म वर्ल्ड वाइड बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। इस धमाकेदार एक्टिंग के लिए एक्टर ने बहुत अधिक मेहनत की है, तब जाकर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पा रही है।
Chhaava

Vicky Kaushal Chhava Journey : बॉलीवुड फिल्म एक्टर विकी कौशल इन दिनों अपनी फिल्म छावा को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म ने रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। 14 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। यह फिल्म इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। मूवी छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है, जिस कारण फैंस का पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। अभिनेता के जीवन में सबसे हिट फिल्मों में से यह एक बन चुकी है, जिसमें उनके शानदार प्रदर्शन ने लोगों का दिल जीत लिया है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनकी दमदार एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद की जा रही है।

इस फिल्म में उन्होंने तलवारबाजी, घुड़सवारी और अपनी सेना का हौसला बढ़ाने की एक्टिंग बखूबी निभाई है। हालांकि, यह उनके लिए आसान बिल्कुल भी नहीं था, लेकिन उन्होंने इस कैरेक्टर को प्ले करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की। जिसका रिजल्ट उन्हें अब मिल रहा है।

एक्टर ने किया खुलासा

छावा बनाने के लिए विकी कौशल ने अपना वजन बढ़ाया घंटे तक पसीने बहा कर उन्होंने खुद को इस रोल के लिए तैयार किया था। दरअसल, मैडॉक फिल्म्स ने छावा का बिहाइंड द सीन एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर खुद बताते हुए नजर आ रहे हैं कि बड़े पर्दे पर छावा बनना उनके लिए आसान नहीं था। 6 महीने तक घुड़सवारी और तलवार चलाने की प्रैक्टिस कर रोज 8 घंटे तक पसीना बहा कर कड़ी मेहनत की है, तब जाकर वह इस रोल के लिए खुद को फिट कर पाए हैं। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म के सेट पर तलवार चला कर युद्ध लड़ने के बाद उन्हें काफी थकावट महसूस होती थी और उनके शरीर पर तलवार के निशान भी साफ-साफ दिखाई देते थे।

फैंस का मिल रहा प्यार

आगे उन्होंने बताया कि जब इस किरदार के लिए उन्होंने खुद को तैयार कर लिया था। तब लक्ष्मण उतेकर ने उनसे कहा कि मुझे मेरा छावा मिल गया है। उनका अभिनय दर्शकों को भी खूब पसंद आ रहा है। फिल्म थियेटर्स खचाखच भरे हुए हैं। फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews