ITA Awards 2023: ब्लैक ड्रेस में रानी मुखर्जी ने ढाया कहर, अपने कातिलाना अंदाज से लुटी महफिल

ITA Awards 2023: ब्लैक ड्रेस में रानी मुखर्जी ने ढाया कहर, अपने कातिलाना अंदाज से लुटी महफिल

ITA Awards 2023: हाल ही में 23 वें इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड्स (ITA) फंक्शन का आयोजन हुआ जिसमें टीवी और बॉलीवुड के कई सितारों का जमावड़ा लगा। सभी ने अपने अलग-अलग कातिलाना अंदाज में एंट्री मारी। इस इवेंट की तस्वीरें सारे सोशल मीडिया पर जोरों-शोरों से वायरल हो रही है। इस इवेंट में रितिक रोशन अपने पापा राकेश रोशन के साथ नजर आए, वहीं विजय वर्मा, भूमि पेडनेकर, हिमेश रेशमिया, पूनम पांडे , जितेंद्र, रोहित शेट्टी और रणदीप हुड्डा समेत कई सितारे नजर आएं। लेकिन रानी मुखर्जी ने इवेंट में अपने अनोखे अंदाज से सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। अवार्ड के दौरान रानी मुखर्जी का किलर लुक चर्चा में बना रहा।

दरअसल, ITA अवार्ड के इवेंट में रानी मुखर्जी पूरी ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी नजर आए। उनकी इस ब्लैक ड्रेस में एक हाथ और एक कंधे की तरफ बड़ा सुनहरी पक्ष बना हुआ नजर आया। यह ड्रेस साड़ी नहीं है लेकिन साड़ी का ही एक अनोखा पैटर्न है। इस डीप नेक ब्लैक ड्रेस में रानी मुखर्जी बेहद खूबसूरत नजर आए। बहुत दिनों बाद उन्हें इस अनोखे अंदाज में देख सभी की आंखें अटकी रह गई।

रानी मुखर्जी ने अपने लुक्स को कंप्लीट करने के लिए सटल मेकअप किया हुआ है। वहीं अगर बालों की बात की जाए तो उन्होंने बालों का हाई टाइट बन बनाया हुआ है, इस लुक में अगर एक्सेसरीज की बात की जाए तो उनकी एक्सेसरीज भी बहुत यूनिक है। उन्होंने अपने एक कान में लंबे गोल्डन इयररिंग पहना हुआ है। वहीं दूसरे कान में उन्होंने कान को कवर करते हुए गोल्डन ईयररिंग पहना हुआ है। रानी मुखर्जी का यह कातिलाना लुक फैंस का दिल लूट रहा है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews