डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जैकलिन फर्नांडीज की एंट्री, इस वेब सीरीज से मचाएंगी धमाल

Jacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज ने अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के जरिए इंडस्ट्री में अलग ही स्टारडम हासिल किया है। इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारों को बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू बिखरने के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करते हुए भी देखा जा रहा है। इस लिस्ट में ‘मर्डर 2’ और ‘किक’ जैसी शानदार फिल्मों में नजर आने वाली जैकलिन का नाम भी जुड़ने जा रहा है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जैकलिन की एंट्री

जैकलिन को फिल्म रामसेतु के निर्देशक अभिषेक शर्मा की वेब सीरीज के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखते हुए देखा जाने वाला है। जानकारी के मुताबिक वह एक्टर नील नितिन मुकेश के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। वेब सीरीज ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ के नाम से जिओ सिनेमा पर रिलीज की जाने वाली है। शुरू से ही निर्माता इस वेब सीरीज में जैकलिन को लेना चाहते थे और अब वह इसका हिस्सा बन चुकी हैं।

वेब सीरीज को लेकर उत्सुक

यह एक्ट्रेस की पहली वेब सीरीज है और इसे लेकर वह काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इसकी कहानी क्या होगी और यह किस पृष्ठभूमि पर आधारित है फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग मुंबई में ही की जाएगी। आने वाले कुछ दिनों के लिए अलग-अलग शेड्यूल तय किए गए हैं जो मुंबई के अलावा दूसरी जगह पर भी है। इस वेब सीरीज के अलावा एक्ट्रेस को ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हाउसफुल 5’ में देखा जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews