हाथों में लाल चूड़ा पहने स्पॉट हुई Jasmin Bhasin, तस्वीरें देख हैरान हुए फैंस

हाथों में लाल चूड़ा पहने स्पॉट हुई Jasmin Bhasin, तस्वीरें देख हैरान हुए फैंस

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) अक्सर ही अपनी क्यूटनेस से दर्शकों का दिल जीतती दिखाई देती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। एक्टर अली गोनी (Aly Goni) के साथ उनकी डेटिंग की खबरें अक्सर सामने आती हैं। इनकी तस्वीरें और वीडियो भी फैंस बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में जैस्मिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बवाल मचाती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीरें फैंस को हैरान कर रही हैं। जैस्मिन भसीन ने तस्वीरों में अपने हाथों में चूड़ा पहना हुआ है जिसे देख कर सब शॉक हो गए हैं। अली गोनी और एक्ट्रेस की डेटिंग की खबरों के बीच इन तस्वीरों को देख हर कोई उनकी गुपचुप शादी का अंदाजा लगा रहा है।

Must Read- फोर व्हीलर यात्रियों के लिए मुंबई पुलिस का नया नियम, सीट बेल्ट नहीं लगाना पड़ेगा महंगा

खूबसूरत सी ड्रेस में हाथों में शादी का चूड़ा पहने जैस्मिन भसीन ने मीडिया को हैरान कर दिया। आपको बता दें कि जैस्मिन ने शादी नहीं की है बल्कि उनका यह लुक उनके एक नए पंजाबी प्रोजेक्ट का है। जैस्मिन पंजाबी फिल्म हनीमून में गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है जो दर्शकों को बहुत पसंद आया था।

जैस्मिन भसीन और गिप्पी ग्रेवाल फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में आज वह स्पॉट किए गए। मीडिया के सामने दोनों कलाकारों ने जमकर पोज दिए और जैस्मिन ने अपने खूबसूरत अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

जैस्मिन भसीन ने बॉलीवुड में भले ही एंट्री ना ली हो लेकिन पंजाबी इंडस्ट्री में उनकी बहुत अच्छी पकड़ है। पंजाबी ऑडियंस उन्हें बहुत पसंद भी करती हैं। उन्हें पहले कई म्यूजिक वीडियो में देखा जा चुका है। टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में भी जैस्मिन ने दर्शकों का दिल जीता था। इन दिनों वो अली गोनी को डेट कर रही हैं और अक्सर ही इनकी शादी की खबरें सामने आती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews