Jawan OTT Release: डिलीटेड सीन्स के साथ ओटीटी पर दस्तक देगी ‘जवान’, स्ट्रीमिंग के लिए तैयार मेकर्स

Jawan OTT Release

Jawan OTT Release: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रखा है और कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती हुए दिखाई दे रही है। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने की तैयारी में है। दर्शक भी इसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही फिल्म से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक इसका डिलीटेड वर्जन ओटीटी पर पेश किया जाएगा।

बता दें कि फिल्म की ड्यूरेशन को देखते हुए कुछ सीन हटाए गए थे। सिनेमाघर में तो सीन हटकर फिल्म को रिलीज कर दिया गया लेकिन ओटीटी पर अब मेकर्स उन सीन्स के साथ फिल्म को पेश करने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए डायरेक्ट एटली कुमार अपने काम में जुटे हुए हैं।

3 घंटे से ज्यादा की फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनेमा घरों में जो फिल्म रिलीज की गई है वह 2 घंटे 45 मिनट की है। जब इसे OTT पर रिलीज किया जाएगा, तो इसका ड्यूरेशन 3 घंटे 15 मिनट होने वाला है। ऐसे में आप दर्शन बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि वह काटे गए सीन भी देखना चाहते हैं। फिल्म कब रिलीज होगी इस बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

फिल्म का कलेक्शन

फिल्म ‘जवान’ न सिर्फ भारत बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही है। 7 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो भारत का है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 900 करोड़ पर पहुंच गया है, जो जल्दी 1000 करोड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews