शोबिज़ की दुनिया की हिट जोड़ियां जो सालों बाद हो रही अलग, कभी दी जाती थी इनके प्यार की मिसाल

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों की प्रोफेशनल जिंदगी की जितनी चर्चा होती है। उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में बनी रहती है। इस समय कुछ सितारे बहुत ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं।
Jay Bhanushali

शोबिज की दुनिया हमेशा से ही लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती है। कभी कोई सितारा अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में आ जाता है तो कभी किसी की मोहब्बत के चर्चे होने लगते हैं। कई बार आलीशान शादियों की चर्चा होती है तो कुछ मौके ऐसे भी होते हैं जब सेलेब्स के अलग होने की खबरें सामने आती है।

किसी भी सितारे के घर बसाने की खबर भले ही ज्यादा दिन तक ना चले लेकिन अलग होने की चर्चा काफी दिनों तक चलती है। इन दोनों एक ऐसा ही कपल है जो काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उनकी एक दूसरे के लिए मोहब्बत देखकर लोगों को इसे मोहब्बत हो गई थी। ऐसे में आप सपेरे की खबर लोगों को हैरान कर रही है। चलिए हम आपको इन जोड़ियां के बारे में बताते हैं।

नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा (neil bhatt)

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा इस समय काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। दोनों की मोहब्बत गम है किसी के प्यार से शुरू हुई थी। एक दूसरे को डेट करते हुए इन्होंने बहुत ही साधारण तरीके से शादी कर ली थी। बिग बॉस सीजन 17 में भी इन्हें देखा गया था। शो मी नील बिल्कुल आदर्श पति की तरह दिखाई दिए वहीं ऐश्वर्या को तेज तर्रार पत्नी के रूप में देखा गया। बाहर आने के बाद उनके बीच संबंध की खबरें सामने आने लगी थी। वहीं बीते दिनों ऐश्वर्या इंस्टाग्राम पोस्ट में अकेली नजर आई और नील को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

माही विज जय भानुशाली (Jay Bhanushali)

जय भानुशाली और माही विज टेलीविजन के पॉपुलर पावर कपल हैं। 2011 में यह शादी के बंधन में बंधे थे। इनके तीन बच्चे हैं और हंसी खुशी जिंदगी चल रही है। इसलिए कुछ महीने से यह खबर सामने आ रही है कि यह अलग हो रहे हैं। शादी के 14 साल बाद कपल के अलग होने की बात ने फैंस को हैरान कर दिया है। हालांकि अभी तक ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है और एक्ट्रेस ने खबरों का खंडन भी किया है।

हुनर हाली-मयंक गांधी

टेलीविजन एक्ट्रेस हुनर इन दिनों अपनी नीचे जिंदगी में मुश्किलों का सामना कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक शादी के 9 साल बाद वह अपने पति मयंक गांधी से अलग हो चुकी है और जल्दी कोर्ट में केस शुरू होने वाला है। सना रईस खान उनका यह डिवोर्स केस से देखने वाली है। अपने नीचे जिंदगी की वजह से एक्ट्रेस बिग बॉस 19 का हिस्सा भी नहीं बन पाई।

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने साल 2022 में बिजनेसमैन के साथ शादी की थी। शादी के 3 साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने की चर्चा चल रही है। बताया जाता है कि हंसिका ने अपनी दोस्त का घर तोड़कर बिजनेसमैन शादी की थी लेकिन अब उनकी शादी भी टूटने की कगार पर है।

ये सारे कपल अपने तलाक के बारे में कुछ नहीं बोला है लेकिन इनका चुप रहना लोगों को बहुत कुछ बताने का काम कर रहा है। फैंस हैरान है कि आखिरकार एक दूसरे के प्यार में पड़ने के बाद अब यह कपल अलग क्यों हो रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews