
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा जया बच्चन आए दिन किसी-ना-किसी बात को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं और एक बार फिर वह अपने बेटे को लेकर मीडिया में छाई हुई हैं। दरअसल, वह अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ भोपाल के एक मंदिर पहुंची थी, तब दोनों को देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ उमरी थी। इसी बीच फैंस उनके साथ सेल्फी खिंचवाने लगे तभी अचानक जया बच्चन को गुस्सा आया और उन्होंने अपने फ्रेंड्स के ऊपर चिल्ला दिया। इसी बीच वहां मौजूद एक प्रशंसक ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर दिया जिसमें वह बेहद गुस्सा करते हुए नजर आ रही है इस वीडियो में जया बच्चन ने मास्क पहन रखा है और अभिषेक बच्चन उनसे कुछ दूर है।
यह भी पढ़ें – MP Weather: 4 सिस्टम एक्टिव, 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 7 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी, पढ़े IMD का पूर्वानुमान
दरअसल, जया अपने बेटे के साथ भोपाल स्थित काली बाड़ी पहुंची थी। इस दौरान अभिषेक बच्चन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए फैंस की काफी भीड़ इक्कठा हो गई। जिसके बाद जया ने आपा खो दिया और कहा कि, “क्या कर रहे हैं, मना किया है, थोड़ा तो लिहाज करिए। भोपाल के लोगों में कुछ तो लिहाज होगा। आप लोग यहां तो छोड़ दीजिए ना।’ इसके बाद वह पीछे मुड़कर कहती हैं, ‘क्या कर रहे हैं आप लोग, शर्म नहीं आती आप लोगों को।’ बता दें कि जया बच्चन को सार्वजनिक स्थलों पर फोटो क्लिक कराना पसंद नहीं हैं। हालांकि, अभिषेक बच्चन फिर भी अपने फ्रेंड्स के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/GajjuChouhan91/status/1577653704433483776
बता दें कि ऐसी पहली बार नहीं हुआ जब अभिनेत्री अपने फैंस पर इस तरह से नाराज हो गई हो, इससे पहले भी उन्होंने फोटो, सेल्फी को लेकर कैमरामेन समेत प्रशंसकों पर चिल्लाया है। जिसका एक उदाहरण हाल ही में काजोल और रानी मुखर्जी के साथ दुर्गा पूजा उत्सव के सातवें दिन देखने को मिला था। जहां उनके और काजोल के बीच कुछ कहा सुनी भी हो गई थी। जिसका एक वीडियो भी बड़ी तेजी से वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें – प्रियंका चोपड़ा पति Nick Jonas संग निकली लॉन्ग ड्राइव पर, देखें फोटोज
बता दें कि जल्द-ही जया बच्चन निर्माता करण जौहर की रोमांटिक फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल यानि 2023 में 10 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। जिसकी घोषणा करण जौहर ने अपने बर्थडे पर की थी। इस फिल्म में जया बच्चन के अलावा लीड रोल में रणवीर सिंह आलिया भट्ट और धर्मेंद्र नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें – कर्मचारी-पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर, पेंशन-ग्रेच्युटी का होगा भुगतान, इस तरह होगी गणना, DoPT ने जारी किए आदेश
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

