जॉन अब्राहम का नया लुक वायरल, क्लीन शेव और सफेद बालों में देख फैंस हैरान, पूछा- ‘क्या आप बीमार हैं?’

बॉलीवुड के फिट एक्टर जॉन अब्राहम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह क्लीन शेव और सफेद बालों में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं और तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।
जॉन अब्राहम का नया लुक वायरल, क्लीन शेव और सफेद बालों में देख फैंस हैरान, पूछा- 'क्या आप बीमार हैं?'

अपनी दमदार फिजिक और फिटनेस के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपने एक नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनका अंदाज काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद कई फैंस उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं और उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद हो गए हैं।

क्लीन शेव लुक में दिखे जॉन

वायरल हो रही तस्वीर में जॉन अब्राहम अपने एक टीम मेंबर के साथ पोज देते दिख रहे हैं। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है और वह क्लीन शेव लुक में हैं। खास बात यह है कि उनके बाल और दाढ़ी-मूछें सफेद (ग्रे) नजर आ रही हैं। जॉन के चेहरे पर हल्की मुस्कान है, लेकिन फैंस को उनका यह बदला हुआ अंदाज थोड़ा परेशान कर रहा है।

फैंस ने जताई सेहत की चिंता

यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। जॉन के इस लुक को देखकर कई यूजर्स ने हैरानी जताई। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या लगता था बंदा और आज क्या हो गया। धूम 1 में क्या सॉलिड था।’ वहीं, कई फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ये बीमार दिख रहे हैं।’ कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे जॉन ने काफी वजन कम कर लिया है और उनके चेहरे पर झुर्रियां भी दिख रही हैं।

हालांकि, इस बीच कई फैंस जॉन के समर्थन में भी उतरे। एक यूजर ने ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए लिखा, ‘उन्हें अकेला छोड़ दीजिए। वह 54 साल के हैं और इस उम्र में बदलाव आते हैं। उन्हें जज मत कीजिए। लव यू जॉन अब्राहम।’

इन फिल्मों में आएंगे नजर

जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘तेहरान’ में देखा गया था। आने वाले समय में वह ‘Oslo: A Tale Of Promise’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री में नजर आएंगे, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है। इसके अलावा, ऐसी भी खबरें हैं कि वह मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की बायोपिक और एक्शन फिल्म ‘फोर्स 3’ में भी काम कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews