
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले और दूसरे हिस्से में इन दोनों कलाकारों ने दर्शकों का अलग-अलग मनोरंजन किया था। अब यह दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं। रिलीज से पहले ये फिल्म विवादों में फंस गई थी क्योंकि इसे लेकर एक याचिका इलाहाबाद कोर्ट में दायर की गई थी।
वैसे तो दर्शक फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे लेकिन जब कोर्ट में इसमें दिखाए गए कुछ डायलॉग और सीन के बारे में याचिका दायर की हुई। तब फैंस के बीच उसकी रिलीज को लेकर मायूसी छा गई थी। हालांकि, अब कोर्ट में फिल्म की रिलीज पर एक बड़ा फैसला सुना दिया है। इसके बाद रिलीज का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है।
Jolly LLB 3 पर हुआ था विवाद
बता दें कि हाल ही में जॉली एलएलबी 3 का एक गाना रिलीज हुआ था। इस पर लोगों ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जो इस प्रोफेशन को बदनाम कर रहे हैं। यह कहां गया था कि यह न्यायपालिका और कानूनी पेशे को गलत तरीके से पेश कर रहा है। याचिका में फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
फिल्म की रिलीज पर नहीं लगी रोक
जैसे ही ये याचिका दायर की गई इस पर तुरंत सुनवाई की गई। इलाहाबाद कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति संगीता चंद्र और बृजराज सिंह की खंडपीठ ने इस याचिका पर सुनवाई की। पीठ ने कहा कि उन्हें गाने में या फिर टीजर और ट्रेलर में किसी भी तरह की आपत्तिजनक चीज नहीं दिखी है। अदालत का कहना है कि ऐसी कोई भी चीज नहीं है, जिसमें हमें हस्तक्षेप करना पड़े। अदालत ने कहा कि हमने गाने के बोल पढ़े हैं और हमें ऐसा कुछ नहीं मिला जो वकीलों के पेशे में किसी तरह की बाधा ला रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म
अगर आप भी सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी जौली एलएलबी 3 देखना चाहते हैं तो ये जल्द आने वाली है। इस फिल्म को 19 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। इस फिल्म में अरशद वारसी और अक्षय कुमार कोर्ट में अपनी अपनी दलील देते दिखाई देंगे। असली जॉली कौन है इस पर मामला गरमाने वाला है। इस कॉमेडी ड्रामा को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

