काजोल ने नानी शोभना समर्थ को किया याद, उनकी 107वीं जयंती पर लिखा खास नोट

काजोल ने नानी शोभना समर्थ को किया याद, उनकी 107वीं जयंती पर लिखा खास नोट

Kajol : फिल्म इंडस्ट्री की खुबसुरत अदाकारा काजोल आज भी करोड़ों युवा दिलों की धड़कन हैं। जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया में जब कदम रखा तो उन्होंने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा। दोनों ने एक-से-बढ़कर-एक सुपरहिट फिल्में दी। जिनके चर्चें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में बतौर सबसे खुबसुरत अभिनेत्री के तौर पर किया जाता है। बता दें कि उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इसी बीच काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नानी शोभना समर्थ की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया है।

शोभना समर्थ की 107वीं जयंती आज

दरअसल, आज काजोल की नई शोभना समर्थ की 107वीं जयंती है। इस खास मौके पर काजोल ने एक तस्वीर शेयर की है जो की 10 सितंबर, 1944 की है। बता दें कि काजोल ने “द इलस्ट्रेटेड वीकली” के कवर फोटो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

कैप्शन में लिखी ये बातें…

उन्होंने कैप्शन में लिखा, उनके 107वें जन्मदिन पर.. यहां हमारे पास ओजी सीता हैं जो एक समय पर थीं और अब भी मेरे विचार से दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं। अपने समय की सबसे तेज़ और सबसे दूरदर्शी महिलाओं में से एक। जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका से अपने स्वयं के फ़िल्टर खरीदे जबकि फिल्मों में उनके क्लोज़ अप के लिए वे यहां उपलब्ध नहीं थे!!! जो न केवल अपने बल्कि अपनी बेटियों के वित्त को भी जानती थी और उसका प्रबंधन भी करती थी और मैं इसमें बड़ी सफलता भी जोड़ सकती हूं और हाँ अपनी सात पोतियों के पालन-पोषण में भी उनका बहुत बड़ा हाथ था। ये है सच्चा नारीवाद! उन सभी के लिए जो मुझसे पूछते हैं कि इसका क्या मतलब है और मुझे अपना दृष्टिकोण कहां से मिलता है।

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

इस फिल्म में आई थीं नजर

शोभना समर्थ का काम ‘राम राज्य’ में सीता के किरदार के लिए बहुत प्रशंसनीय था। इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपनी अदाकारी और प्रतिभा से दर्शकों को प्रभावित किया था। ‘राम राज्य’ एक हिंदी फिल्म थी जो साल 1943 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को विजय भट्ट ने निर्देशित किया था। जिसमें प्रेम अदीब ने राम की भूमिका निभाई थी। फिल्म की यह विशेषता थी कि वह उस साल की तीसरी बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews