कंगना रनौत की फिल्म Emergency को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, इन शर्तों पर दिया जाएगा रिलीज़ सर्टिफिकेट

Kangana Ranaut की फिल्म "Emergency" को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसके चलते अभी तक फिल्म की रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है।
कंगना रनौत की फिल्म Emergency को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, इन शर्तों पर दिया जाएगा रिलीज़ सर्टिफिकेट

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म “Emergency” को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जानकारी दी है कि, फिल्म में कुछ कटौती और बदलाव किए जाने के बाद फिल्म को प्रमाणपत्र दिया जा सकता है। वहीं इस खबर ने फिल्म निर्माता और अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को थोड़ी राहत की सांस दी है। दरअसल पिछले कुछ हफ्तों से फिल्म की रिलीज को लेकर विवाद देखने को मिले थे।

वहीं जानकारी दे दें कि कंगना रनौत की फिल्म “Emergency” 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। दरअसल यह भारतीय राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील अध्याय रहा है। वहीं इस वजह से, इस फिल्म की रिलीज पर कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने कुछ दृश्यों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई थीं, जिसके बाद फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

पहले 6 सितंबर 2024 को रिलीज़ किया जाना था

दरअसल फिल्म “Emergency” को पहले 6 सितंबर 2024 को रिलीज़ करने का निर्णय लिया गया था, मगर CBFC द्वारा समय पर सर्टिफिकेट न मिलने और कुछ विवादों के चलते इसकी रिलीज़ को रोक दिया गया था। वहीं इसके बाद कंगना रनौत और सह-निर्माता Zee Entertainment Enterprises ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें CBFC से जल्द से जल्द सर्टिफिकेट जारी करने की अपील की गई थी।

कब की जाएगी फिल्म रिलीज़

जानकारी के अनुसार गुरुवार, यानी आज 26 सितंबर को एक बार फिर बॉम्बे हाईकोर्ट में फिल्म “इमरजेंसी” के मामले पर सुनवाई की गई। वहीं इस सुनवाई में CBFC के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने अदालत को जानकारी दी कि उनकी रिवाइजिंग कमेटी ने फिल्म पर अपना फैसला सुना दिया है। दरअसल उन्होंने बताया कि फिल्म में कुछ कटौती और संशोधन की सिफारिश की गई है, जिसके बाद फिल्म को सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। वहीं इस जानकारी के बाद अदालत ने अगली सुनवाई 30 सितंबर 2024 को निर्धारित की है। दरअसल इस बीच फिल्म निर्माता और सह-निर्माता इन संशोधनों पर विचार कर सकेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews