Kapil Sharma की Mega Blockbuster ने फैंस को दिया शॉकिंग सरप्राइज, रिलीज हुआ ट्रेलर

Kapil Sharma की Mega Blockbuster ने फैंस को दिया शॉकिंग सरप्राइज, रिलीज हुआ ट्रेलर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के प्रोजेक्ट मेगा ब्लॉकबस्टर (Mega Blockbuster) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। कुछ दिन पहले ही कपिल शर्मा सहित कई सारे स्टार्स ने इस प्रोजेक्ट का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पोस्टर सामने आने के बाद हर जगह यह सवाल किया जा रहा था कि आखिरकार यह सभी लोग मिलकर क्या कर रहे हैं। इस सवाल का जवाब सामने आ गया है और मेगा ब्लॉकबस्टर का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

अब जिस बात का कन्फ्यूजन हो रहा था कि आखिर यह मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट क्या और कैसा है? उसका जवाब यह है कि मेगा ब्लॉकबस्टर कोई फिल्म या फिर सीरीज नहीं है, बल्कि यह एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप का विज्ञापन है।

Must Read- Indore: मोबाइल पर गेम खेल रहा था युवक, जहरीले जानवर के काटने से हुई मौत

कुछ दिनों पहले स्टार्स के धड़ाधड़ शेयर किए गए पोस्टर्स को देखने के बाद फैंस को मेगा ब्लॉकबस्टर के ट्रेलर का इंतजार था। सब यह जानना चाहते थे कपिल शर्मा, रणवीर सिंह, रश्मिका मंदाना, दीपिका पादुकोण, सौरव गांगुली और रोहित शर्मा मेगा ब्लॉकबस्टर में क्या कमाल दिखाने वाले हैं। लेकिन वो कहते है ना कभी कभी चीजें वैसी नहीं होती जो हमें दिखाई पड़ती हैं। फैंस को लग रहा था कि कोई बड़ी फिल्म या सीरीज आने वाली है लेकिन यह सेलेब्स मिलकर मीशो एप का विज्ञापन कर रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि सभी मीशो की मेगा ब्लॉकबस्टर सेल के बारे में बात कर रहे हैं।

रणवीर सिंह ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा मीशो का मेगा ब्लॉकबस्टर सेल। इसके अलावा सौरव गांगुली ने भी इसे शेयर किया है। पहली बार किसी विज्ञापन में एक साथ बॉलीवुड, कॉमेडी और क्रिकेट की दुनिया के स्टार एक साथ दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, यह जानकारी पहले मिल चुकी थी कि यह सभी मीशो के ऐप में साथ दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews