Indore: मोबाइल पर गेम खेल रहा था युवक, जहरीले जानवर के काटने से हुई मौत

Indore: मोबाइल पर गेम खेल रहा था युवक, जहरीले जानवर के काटने से हुई मौत

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) में एक युवक की किसी जहरीले जानवर के काट लेने के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। वो अपने मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था। अचानक ही उसे घबराहट होने के साथ पसीना आने लगा। हालत को देखते हुए परिवार उसे अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन यहां इंजेक्शन ना होने के चलते उसे एमवाय भेजा गया और उपचार के समय युवक की मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, ताकि पता चल सके कि युवक को किस जानवर ने काटा था।

जानकारी के मुताबिक छोटू जिसकी उम्र 18 वर्ष थी अपने छोटे भाई विक्की के साथ फ्री फायर गेम मोबाइल पर खेल रहा था। पैर लंबे करने के बाद उसे कुछ चुभा और कुछ देर बाद उस पर सूजन आ गई। कुछ समय बाद उसे घबराहट हुई तो उसने अपनी बहन से पैर में चूहे के काटने की बात कही लेकिन निशान सांप के दांतो की तरह दिखाई दे रहे थे। इसके बाद छोटू खुद चलकर जिला अस्पताल पहुंचा और यहां आधे घंटे तक उपचार के लिए इंतजार करता रहा। यहां इंजेक्शन नहीं मिल पाने की वजह से परिजन उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Must Read- IMD Alert : कई राज्य में बदला मौसम, बादलों के प्रवाह से भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

जानकारी के मुताबिक परिवार ईट भट्टे पर मजदूरी करने का काम करता है। छोटू ने मजदूरी नहीं की और वह मोबाइल पर गेम खेल रहा था। छोटे भाई का कहना है कि उसने आसपास चूहे घूमते हुए देखे थे, भाई को किस जानवर ने काटा है यह वह नहीं देख पाया। परिवार का कहना है कि अगर जिला अस्पताल में उसे समय पर उपचार दे दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। यहां पर पर्ची बनाने के बाद भी आधा घंटा डॉक्टरों ने इंतजार करवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews