एसएस राजामौली की फिल्मों पर करण जौहर का कमेंट, कहा- उनकी फिल्मों में नहीं होता लॉजिक

एसएस राजामौली के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह बहुत जल्द एक नए प्रोजेक्ट के साथ धमाल मचाने वाले हैं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू लीड रोल में है।
SS Rajmouli Karan Johar

Karan Johar on SS Rajamouli : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध निर्देशक एसएस राजामौली का इतिहास स्वर्णिम अध्याय की तरह है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से तेलुगू सिनेमा को नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर पहचान दिलाई। बेहतरीन डायरेक्टर की लिस्ट में शुमार है। उनकी फिल्मों में शानदार सेट, एक्शन और खूबसूरत VFX देखने को मिलता है।

इसी बीच बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक करण जौहर ने उनकी फिल्मों को लेकर कमेंट किया है, जिससे वह मीडिया में चर्चा का विषय बन चुके हैं।

करण जौहर ने कही ये बात

दरअसल, करण जौहर ने एसएस राजामौली की फिल्मों को बिना लॉजिक का बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्में विश्वास पर आधारित होती हैं। कोमल नाहटा से बातचीत करते हुए डायरेक्टर करण जौहर ने कहा कि दृढ़ विश्वास बहुत जरूरी है। यदि आप किसी चीज को देखें, तो हिट फिल्में दृढ़ विश्वास पर ही बनी है। आप चाहे तो किसी भी बेस्ट फिल्म निर्माताओं की जर्नी उठा कर देख सकते हैं। किसी फिल्म में लॉजिक मायने नहीं रखता। एग्जांपल के लिए आप राजामौली सर की कोई भी फिल्म उठा लें। आपको लॉजिक कहां दिखता है, आपको सिर्फ दृढ़ विश्वास दिखता है और जब दृढ़ विश्वास आगे आता है, तो दर्शक भी उन पर विश्वास करते हैं।

होना चाहिए दृढ़ विश्वास

आगे बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यदि आप बड़ी फिल्मों को देखें, चाहे वह एनिमल हो, RRR हो या गदर हो… यह दृढ़ विश्वास के साथ बनाई गई। अनिल शर्मा का मानना था कि सनी देओल ऐसा कर सकते हैं, यह एक दृढ़ विश्वास है। जिसका नतीजा सबके सामने है। यदि मेर्क्स खुद पर ही शक करने लगेंगे, तो ऑडियंस अपने आप फिल्म से दूर हो जाएगी।

एसएस राजामौली का वर्क फ्रंट

वहीं, एसएस राजामौली के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह बहुत जल्द एक नए प्रोजेक्ट के साथ धमाल मचाने वाले हैं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू लीड रोल में है। जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। फिलहाल, टाइटल की ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews