करीना कपूर ने Koffee With Karan 7 में आमिर खान का उड़ाया मजाक, एक्टर ने कह दी ये बात

Koffee With Karan 7

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कॉफी विद करण 7 (Koffee With Karan 7) शो इन दिनों दर्शकों की पसंद बना हुआ है। दर्शकों को ये शो को देखना काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस शो में सेलेब्स अपने जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में बताते हैं जो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। बता दे, अब तक इस शो में कई सितारे आ चुके हैं। जिनमें शामिल है अक्षय कुमार, सामंथा, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विजय देवरकोंडा जैसे कई बड़े सितारे।

वहीं अब इस शो में आमिर खान और करीना कपूर नजर आने वाले हैं। ये दोनों इस शो के अगले मेहमान है। इन दोनों का एक प्रोमो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना कपूर आमिर खान का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, करण जौहर का मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ का एक प्रोमो वायरल हो रहा है ये प्रोमो खुद करण ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Must Read : Esha Gupta का बोल्ड लुक देख दीवाने हुए फैंस, देखें वायरल तस्वीरें

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इस प्रोमो में करीना कपूर और आमिर खाने नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं इस शो में करीना कपूर आमिर की चुटकी लेती नजर आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ये कहती हुई नजर आ रही है कि अक्षय अपनी फिल्म की शूटिंग 30 दिन में खत्म कर लेते हैं जबकि आप 100-200 दिन लगाते हैं। इतना ही नहीं करीना कपूर आमिर खान के ड्रेसिंग सेन्स को लेकर भी कहतु हुई नजर आई कि उनका ड्रेसिंग सेंस माइनस में है। ऐसे में आमिर खान हंसते हुए कहते है कि आप जब भी शो करते हो तो बेइज्जती होती ही है।

Koffee With Karan 7

Koffee With Karan 7 : बायकॉट लाल सिंह चड्ढा का ट्रेंड – 

इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है इतना ही नहीं इस शो के प्रोमो को देखने के बाद फैंस को इस एपिसोड का काफी ज्यादा इंतजार है। लेकिन इसके साथ ही लोग आमिर खान को बायकॉट करने के साथ साथ उनकी फिल्म का बहिष्कार भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बायकॉट लाल सिंह चड्ढा का ट्रेंड चल रहा है। आपको बता दे, 11 सितम्बर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में करीना कपूर खान भी है। काफी लंबे समय के बाद आमिर खान को फैंस बड़े पर्दे पर देखेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews