बुजुर्ग फैन के लिए फोटोग्राफर बने Kartik Aaryan, सोशल मीडिया पर हो रही वाहवाही

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। इसी बीच दोनों का एक क्यूट फैन मोमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Kartik Aaryan

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अनन्या पांडे के साथ अपनी फिल्म तू मेरी, मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों कलाकार जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसे क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है।

छुट्टियों को देखते हुए मेकर्स को इस बात की उम्मीद है की फिल्म शानदार कमाई कर सकती है। दूसरी तरफ कार्तिक और अनन्या फैंस को खुश करने के लिए हर तरह की ट्रिक अपनाते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में दोनों की तस्वीर और वीडियो वायरल हो रही है जिसने फैंस को खुश कर दिया है।

कार्तिक आर्यन ने जीता दिल

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें अनन्या और कार्तिक मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। यह दोनों अपनी फिल्म से जुड़े इवेंट के चलते जगह-जगह ट्रेवल कर रहे हैं। जैसे ही यह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे लोगों ने इन्हें घेर लिया। इस दौरान इन दोनों सितारों को अपनी एक क्यूट बुजुर्ग फैन को टाइम देते हुए देखा गया। दरअसल, एक बुजुर्ग महिला कार्तिक और अनन्या के पास पहुंची और कहा कि उन्हें सेल्फी चाहिए। इस पर अनन्या ने कार्तिक को फोन थमाया और फिर पोज दिया और कार्तिक उनका फोटो क्लिक करते दिखाई दिए। एक्टर कई अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

क्या ले पाएगी धुरंधर से टक्कर

बता दें कि समीर संजय विद्वान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है और एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। वैसे फिल्म के सामने धुरंधर एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। अब जालंधर की आंधी के आगे इस फिल्म का सिक्का चल पाता है या नहीं यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews