कार्तिक आर्यन की रोमांटिक कॉमेडी में हुई इस हसीना की एंट्री, पहली बार शेयर करेंगे स्क्रीन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ के हाथ एक ओर शानदार प्रोजेक्ट लगने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वो कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।
Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन एक ऐसे बॉलीवुड कलाकार हैं। जिन्होंने प्यार का पंचनामा और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम के जरिए अपने फैंस का दिल जीता है। यह दोनों ही उनकी टॉप फिल्मों में शामिल है। वहीं अब वह अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को लव रंजन के डायरेक्शन में बन रही एक फिल्म में देखा जाने वाला है। पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है। इसी बीच अब यह बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री की एक पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम इस रेस में शामिल हुआ है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म को मिली एक्ट्रेस

इन दिनों शरवरी वाघ काफी ज्यादा चर्चा में चल रही हैं। उन्हें अपनी फिल्म मैं वापस आऊंगा के लिए तारीफ बटोरते देखा जा रहा है। दूसरी तरफ वो आलिया भट्ट के साथ अल्फा में भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही आयुष्मान खुराना की फिल्म प्रेम मोल लिया भी है। इन सारे प्रोजेक्ट्स के अलावा अब उनके कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म करने की खबर सामने आ रही है। लव रंजन जल्दी एक्टर के साथ अपनी रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। यह कहां जा रहा है की लीड एक्ट्रेस के लिए उन्होंने शरवरी से संपर्क किया है।

शरवरी ने दिखाई दिलचस्पी

मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है। लव फिलहाल इस फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं और दिसंबर से उसे शुरू करने की योजना है। जैसे ही स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी वह कार्तिक और शरवरी को इसे सुनाएंगे। उसके बाद एक्ट्रेस अंतिम निर्णय लेने वाली हैं।

अल्फा में निभा रहीं दमदार किरदार

शरवरी को बहुत जल्द यशराज फिल्म की अल्फा में देखा जाने वाला है। इसमें वह एक इंडियन स्पाई एजेंट के रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। शरवरी के साथ फिल्म में आलिया भट्ट, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews