आज 33वां बर्थडे मना रहे कार्तिक आर्यन, धर्मा प्रोडक्शन ने एक्टर के साथ नए प्रोजेक्ट का किया एलान

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan Birthday : कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के एक नए और तेजी से उभरते हुए अभिनेता हैं। आज उन्होंने अपने दम पर जो इंडस्ट्री में जगह बना चुके हैं। जिनके साथ आज हर बड़े डायरेक्टर्स उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। बता दें कि कार्तिक बॉलीवुड के शहजादा माने जाते हैं जो कि अपने स्टाइल और फैशन से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुके हैं। कार्तिक को “सोनू की टीटू की स्वीटी” फिल्म के किरदार ने उनके करियर को नया आयाम दिया है। वहीं, आज यानी 22 नवंबर को एक्टर अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

धर्मा प्रोडक्शन ने दिया तोहफा

इस खास मौके पर धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से कार्तिक आर्यन को बहुत ही खास तोहफा मिला है। दरअसल, धर्मा प्रोडक्शन हाउस ने एक्टर के साथ नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। फिलहाल, इस फिल्म का नाम क्या है इसका खुलासा नहीं किया गया है। बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा गया है, “लाइट्स, कैमरा और…सरप्राइज! हम एक नई कहानी की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं, जिसे धर्मा प्रोडक्शंस और बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ एक घर मिल गया है। कार्तिक आर्यन अभिनीत और संदीप मोदी द्वारा निर्देशित, यह अभी तक शीर्षक वाली फिल्म 15 अगस्त, 2025 को रिलीज़ होगी। बने रहें!”

करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच सबकुछ हुआ ठीक

इस पोस्ट के बाद यह क्लियर हो चुका है कि करण जौहर और एक्टर के बीच सब कुछ ठीक हो चुका है। बता दें कि फिल्म दोस्ताना 2 से एक्टर को बाहर करने के बाद दोनों के बीच अनबन की बातें सामने आ रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कारण फेमस चैट शो कॉफी विद करण 8 में जाने से मना कर दिया था। हालांकि, इसपर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया था।

कार्तिक ने ऐसे किया बर्थडे सेलिब्रेट

इसके अलावा, अपने जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह अपने पेट कटोरी के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में देखा जा सकता है कि वह केक कट करने से पहले हाथ जोड़कर विश कर रहे हैं। जिसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया!” वहीं, सभी फैंस और बॉलीवुड हस्ती से जुड़े लोग उन्हें सुबह से ही बधाइयां दे रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews