Katrina Kaif Birthday : कैटरीना कैफ का 39वां जन्मदिन आज, हस्बैंड विक्की कौशल के साथ मालदीव में

Katrina Kaif Birthday : कैटरीना कैफ का 39वां जन्मदिन आज, हस्बैंड विक्की कौशल के साथ मालदीव में

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड डीवा कैटरीना कैफ (Katrina kaif) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। शादी के बाद ये उनका पहला जन्मदिन है जो वो पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ मालदीव में मना रही हैं। शुक्रवार को कैटरीन, विक्की, विक्की के छोटे भाई सनी कौशल और उनकी गर्लफ्रेंड शरवानी वाघ मालदीव के लिए रवाना हुए हैं। इनके साथ फिल्ममेकर कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर भी हैं।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पावर कपल है। पिछले साल 9 दिसंबर 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। शुक्रवार को इन्हें एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया। विक्की शादी के बाद अपनी वाइफ के फर्स्ट बर्थडे पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते और मालदीव में समंदर किनारे वो इस खास दिन को सेलिब्रेट करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबर भी वायरल हो रही। आलिया भट्ट के गुड न्यूज सुनाने के कुछ टाइम बाद ही कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की खबर भी सामने आई। हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ कन्फर्म नहीं हुआ है।

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार कैटरीना ने यहां एक खास जगह बना ली है। ब्रिटिश मूल की कैटरीना ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और आज उनके जन्मदिन पर सेलेब्स के साथ देश दुनियाभर में फैले उनके फैन्स उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews