‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन को लेकर आया अपडेट, इस फैशन स्टाइलिस्ट का होगा डर से सामना!

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर फेमस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का नाम चर्चा में बना हुआ है। फिलहाल, उनकी तरफ से किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की गई है। उनके अलावा, कुछ अन्य नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिनसे संपर्क किया गया है।
Khatron Ke Khiladi

Khatron Ke Khiladi 15 : खतरों के खिलाड़ी स्टंट आधारित रियलिटी शो है, जिसमें कंटेंस्टेंट्स खतरनाक स्टंट करते हैं। शुरुआत में इसे अक्षय कुमार ने पहले, दूसरे और चौथे सीजन को होस्ट किया था। इसके बाद निर्देशक रोहित शेट्टी कर रहे हैं और इस बार भी वही शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इस खेल में कंटेस्टेंट कभी आग, कभी पानी, कभी ऊंचाईयों से छलांग लगाना, कभी सांप, तो कभी बिच्छु और बाघ के साथ तरह-तरह गेम को प्ले करना पड़ता है।

ऐसे में जल्द ही खतरों के खिलाड़ी का 15 सीजन आने वाला है, जिसके लिए कंटेस्टेंट के नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो चुकी है। यहां कंटेस्टेंट अपने पेशेंस और साहस का दम दिखाते है।

विक्की लालवानी ने शेयर किया पोस्ट

सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी 15 के पहले कंटेस्टेंट का नाम कंफर्म हो चुका है। दरअसल, विक्की लालवानी ने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, “खतरों के खिलाड़ी 15 में ओरी,
फेमस इंटरनेट चेहरा और फैशन स्टाइलिस्ट ओरी (ओरहान अवत्रामानी) को भी रोमांच पसंद है। अन्यथा वह खतरों के खिलाड़ी जैसा शो क्यों करेंगे? ओरी को रोहित शेट्टी के एंकर शो के आगामी पंद्रहवें सीज़न के लिए चुना गया है और उन्होंने डॉटेड लाइन पर हस्ताक्षर किए हैं। जिस पर ओरी का कमेंट आया, जिसमें उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, “मैं फैशन स्टाइलिश नहीं हूं प्लीज”।

इन नामों पर चर्चा तेज (KKK 15)

इस कमेंट के बाद लगातार फैंस इस नाम को फाइनल मान रहे हैं। फिलहाल, ओरी की तरफ से खतरों के खिलाड़ी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। उनके अलावा, सीजन में में एल्विश यादव, चुम दरांग, भाविका शर्मा, सिद्धार्थ निगम, गुल्कि जोशी, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह जैसे नाम चर्चा में बने हुए हैं।

मई से शूंटिंग होगी शुरू

बता दें कि इस शो की शूटिंग मई के महीने में शुरू हो सकती है और इसका प्रसारण जून या फिर जुलाई के महीने में किया जाएगा। फिलहाल, इसके बारे में किसी के भी तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले सीजन यानी खतरों के खिलाड़ी 14 में अभिनेता करणवीर सिंह मेहरा विजेता रहे थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews