Jug Jugg Jiyo : फिल्म के प्रमोशन के दौरान कियारा आडवाणी ने गाया ये गीत, सुनकर लोगों ने ये कहा..

Jug Jugg Jiyo : फिल्म के प्रमोशन के दौरान कियारा आडवाणी ने गाया ये गीत, सुनकर लोगों ने ये कहा..

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अनिल कपूर (Anil kapoor), नीतू सिंह (Neetu Singh), वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Adwani) स्टारर जुग जुग जियो (Jug Jugg Jiyo) 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म की स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में बिजी है और इस दौरान उनकी कई दिलचस्प तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं।

हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कियारा आडवाणी एक गीत गाते हुए नजर आईं। उन्होने मौजूद लोगों की फरमाइश पर ‘नैन ता हीरे वर्गे’ गाया। कियारा काफी अच्छा गाती हैं और उनकी आवाज में ये गीत सुनकर वहां मौजूद वरुण धवन सहित सभी लोगों ने उनकी तारीफ की। इससे पहले अनिल कपूर और नीतू सिंह ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक साथ ठुमके लगाए थे। फिल्म की स्टारकास्ट लगातार फन प्रमोशन कर रही है..अनिल कपूर, नीतू सिंह और कियारा आडवाणी की कुछ और मजेदार फोटो सामने आई थी जिसमें नीतू सिंह और कियारा आडवाणी अनिल कपूर के पैर छूती नजर आ रही हैं। एक फोटो में अनिल कपूर उन्हें आशीर्वाद देने की मुद्रा में है तो दूसरी में वो खुद भी नीचे झुके दिख रहे हैं। इस फोटोग्राफ्स में उनकी केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।

बता दें कि राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म जुग जुग जियो की कहानी पंजाबी बैकग्राउंड पर आधारित है। इसमें दो कपल के बीच की तीखी नोकझोंक और ड्रामा है। ये एक दूसरे से तलाक लेना चाहते हैं और इसी को लेकर कहानी बुनी गई है। फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 के बैनर तले बनी है। इस फिल्म में पहली बार नीतू सिंह अनिल कपूर की पत्नी के रूप में नजर आएंगी। फिल्म के गाने रिलीज किए जा चुके हैं और अब दर्शकों को फिल्म के थियेटर में आने का इंतज़ार है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews