Killer Soup Movie: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘किलर सूप’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें क्यों बदला टाइटल

Killer Soup Movie: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘किलर सूप’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें क्यों बदला टाइटल

Killer Soup Movie: अभिनेता मनोज बाजपेयी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बड़े परदे से लेकर ओटीटी तक उन्होंने अपने दमदार अभिनय की छाप हर व्यक्ति के दिलों दिमाग में छोड़ी है। जब भी हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों की बात की जाती है तो मनोज बाजपेयी का नाम जरुर लिया जाता है। इस बीच मनोज के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘किलर सूप’ की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है।

मनोज बाजपेयी की फिल्म किलर सूप एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इस मूवी का टीजर करीब 1 साल पहले ही रिलीज कर दिया गया था। टीजर देखने के बाद फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म कितनी धमाकेदार होने वाली है। टीज़र देखने के बाद से ही मनोज के फैंस काफी लंबे इंतजार से किलर सूप की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे और अब जाकर उनका इंतजार आखिरकार खत्म हो ही गया।

14 दिसंबर दिन गुरुवार यानी कि आज अभिनेता ने अपनी फैंस को खुश होने का मौका दिया है। दरअसल, मनोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के ऑफिशियल हैंडल पर किलर सूप का एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, इस फिल्म की कहानी बेहद विचित्र है जिस पर भरोसा करने के लिए आपको इसे पूरा देखना होगा मेरी और कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म ‘किलर सूप’ 11 जनवरी को 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के टीज़र को देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म किलर सूप में मनोज दोहरी भूमिका में नजर आ सकते हैं।

क्यों बदला गया फिल्म का टाइटल

बीते साल नेटफ्लिक्स के टुडम स्ट्रीमिंग इवेंट के दौरान मनोज बाजपेयी ने अपनी इस फिल्म का ऐलान किया था, उस दौरान फिल्म का नाम सिर्फ ‘सूप’ रखा गया था। लेकिन अब रिलीज से कुछ महीने पहले ही फिल्म के नाम में बदलाव किया गया है और मनोज की इस मूवी का नया टाइटल ‘किलर सूप’ रखा है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews