Amitabh Jaya Love Story: पहली नजर में अमिताभ बच्चन को दिल दे बैठी थी जया, शादी से पहले महानायक ने रखी थी शर्त

Amitabh Jaya Love Story

Amitabh Jaya Love Story: अमिताभ और जया बच्चन की गिनती इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और खूबसूरत कपल्स में होती है। यह दोनों जब भी साथ दिखाई देते हैं इनकी बॉन्डिंग कमाल की होती है। दोनों की शादी को 50 साल हो चुके हैं और तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद भी इन्होंने कभी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन जया से शादी के लिए अमिताभ ने उनके सामने एक शर्त रख दी थी। चलिए आज हम आपको इंडस्ट्री की इस खूबसूरत जोड़ी की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

पहली नजर का प्यार

कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन और जया की लव स्टोरी पहली नजर के प्यार से शुरू हुई थी और उसके बाद ये दूसरे के जीवन साथी बन गए। जानकारी के मुताबिक जया फिल्म ‘गुड्डी’ की शूटिंग कर रही थी। तभी एक दिन सेट पर उनकी मुलाकात अमिताभ बच्चन से हुई जो फिल्म में कैमियो रोल निभाने के लिए सेट पर पहुंचे थे। जया महानायक की पर्सनैलिटी से काफी अट्रैक्ट हुई और दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई।

जंजीर के दौरान शादी का फैसला

एक दूसरे का अच्छा दोस्त बन जाने के बाद जया और अमिताभ ने फिल्म ‘जंजीर’ में एक साथ काम किया। यहां तक आते-आते इनका रिश्ता और भी निखरने लगा था। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती चली गई लेकिन यह शादी तक पहुंचते उससे पहले अमिताभ ने एक्ट्रेस के सामने एक शर्त रख दी।

जया बच्चन ने कुछ दिनों पहले खुद ही इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि अमिताभ बच्चन यह बिल्कुल नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी लगातार काम करती रहे। उनका कहना था कि मुझे ऐसी पत्नी चाहिए जो 9 से 5 तक ही काम करें। वह काम कर सकती है, लेकिन रोज-रोज नहीं।

नहीं मिली घूमने की इजाजत

इंडस्ट्री के इस पॉपुलर कपल की लव स्टोरी में उतार-चढ़ाव आना अभी भी बाकी थे। जब यह ‘जंजीर’ की सफलता को इंजॉय कर रहे थे और ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे थे, तभी अमिताभ ने कहा कि हम ट्रिप पर साथ नहीं जा सकते क्योंकि पेरेंट्स हमें इसके लिए इजाजत नहीं देंगे। बिग बी ने जया को कहा कि अगर हमें जाना है तो उससे पहले हमें शादी करनी होगी। इसके बाद इन दोनों की अक्टूबर में होने वाली शादी को जून में ही करने का फैसला लिया गया।

पिता नहीं थे राजी

ट्रिप पर जाने का प्लान बनाने के लिए जब कपल ने जून में शादी करने का फैसला लिया, तो जया के पिता पहले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। हालांकि, बाद में मनाने के बाद वह मान गए और इंडस्ट्री का यह पावर कपल 3 जून 1973 को बहुत ही सिंपल तरीके से शादी के बंधन में बंध गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews