Zareen Khan: जरीन खान की बढ़ी मुश्किलें, अरेस्ट वारंट जारी, धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला, एक्ट्रेस ने कही ये बात

Zareen Khan: जरीन खान की बढ़ी मुश्किलें, अरेस्ट वारंट जारी, धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला, एक्ट्रेस ने कही ये बात

Zareen Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान के खिलाफ अरेन्ट वारंट जारी होने का मामला सामने आया है। सियालदह कोर्ट ने कथित धोखाधड़ी के मामले में गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया है। यह मामला 5 वर्ष पुराना है। अभिनेत्री के खिलाफ 2018 में यह मामला दर्ज किया गया था, जिसे लेकर जांच अधिकारी ने सियालदह कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया था। चार्जशीट के मुताबिक जरीन ने जमानत की अर्जी डाली थी लेकिन अब कोर्ट में कभी पेश नहीं हुई। इसलिए उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरएंट जारी किया गया है।

ये है मामला

दरअसल, वर्ष 2018 में दुर्गा पूजा समारोह में जरीन खान को परफ़ॉर्म करना था। लेकिन कुछ कारणों से वह वहाँ नहीं गई थी। जिसे लेकर आयोजकों द्वारा एक्ट्रेस और उनके मैनेजर के खिलाफ चीटिंग का मामला दर्ज करवाया गया था। इस मामले में अभिनेत्री ने गुमराह किए जाने का दावा किया था। एक्ट्रेस के मुताबिक आयोजकों ने उन्होंने बताया था कि इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और अन्य कई दिग्गज मंत्री अतिथि के रूप में आने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था।

अभिनेत्री ने क्या कहा?

मीडिया से बातचीत करते हुए जरीन ने कहा, “मुझे भरोसा है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं खुद हैरान हूँ और वकीलों के कॉन्टैक्ट में हूँ। मैं बाद में आपको स्पष्ट रूप से बता पाऊँगी। इस मामले को लेकर आप मेरे PR से बात कर सकते हैं।”

जरीन खान का करियर

जरीन खान ने 2010 में फिल्म “वीर” के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें वह सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आई थी। इसके अलावा अभिनेत्री 1921 (2018), अक्सर, रेडी, वजह तुम हो, हाउसफुल 2 और हेट स्टोरी 3 में भी काम कर चुकी हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews