Kriti Sanon Adipurush Look: एक्ट्रेस के माता सीता अवतार की मची धूम, मोशन पोस्टर पर फैंस ने लुटाया प्यार

Kriti Sanon Adipurush Look

Kriti Sanon Adipurush Look Reveal: पैन इंडिया स्टार बन चुके प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन जल्द ही अपनी फिल्म आदि पुरुष के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देने वाले हैं। कुछ दिनों में ही ओम राऊत कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी और दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

अपनी शुरुआत के साथ यह फिल्म विवादों का हिस्सा रही है लेकिन अब ये अपनी रिलीज के करीब पहुंच चुकी है। फैंस प्रभास और कृति को राम और सीता के अवतार में देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं इसी बीच उन्हें एक जबरदस्त सरप्राइस भी मिला है। कृति सेनन ने फिल्म में अपने लुक के पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Kriti Sanon Adipurush Look आया सामने

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म में अपने लुक से जुड़ा पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में माता सीता के रूप में दिखाई दे रही कृति की आंखों में इंतजार नजर आ रहा है, जैसे वह अपने राम की राह तक रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा अमर है नाम, जय जिया राम।

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक और पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनकी आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने जानकी, जय श्री राम लिखा है। दोनों ही पोस्टर में एक्ट्रेस का लुक कमाल का लग रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

आदिपुरुष का लिरिकल पोस्टर

कृति सेनन के लुक्स के अलावा एक लिरिकल पोस्टर भी शेयर किया है। जिसमें प्रभास और एक्ट्रेस दोनों राम सीता के अवतार में नजर आ रहे हैं और यह बहुत ही जबरदस्त है। प्रभास का लुक तो शानदार लग ही रहा है लेकिन कृति का लुक भी लोगों का दिल जीत रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

आदिपुरुष से कृति सेनन का लुक और लिरिकल पोस्टर देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और इस सोशल मीडिया पोस्ट पर जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया, दूसरे ने इसे कृति का अब तक का सबसे अच्छा लुक बताया है, तो किसी का कहना है कि ये एक्ट्रेस की अब तक की सबसे अच्छी फिल्म होगी। इसके अलावा लोग जमकर एक्ट्रेस के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म की रिलीज की बात की जाए तो ये फिल्म इसी साल 16 जून रिलीज की जाएगी। वैसे इसे लेकर अब तक कई तरह के बवाल हो चुके है। मूवी का प्रमोशन जल्द शुरू होने वाला है, ऐसे में ये कैसा परफॉर्म करती है ये देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews