कॉकटेल 2 के इवेंट में छाया कृति सेनन का गॉर्जियस लुक, ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में इंटरनेट पर लगाई आग

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने पूरे इंटरनेट का दिल जीत लिया है। कॉकटेल 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उन्होंने अपनी धमाकेदार एंट्री से धूम मचा दी। तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
Kriti Sanon

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ अपनी आने वाली फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था।जहां एक्ट्रेस को अपने फैशन सेंस से सभी का ध्यान आकर्षित करते हुए देखा गया। कृति वैसे भी अपने फैशनेबल अंदाज की वजह से फैंस के बीच मशहूर हैं।

इस इवेंट में कृति ने मशहूर फैशन डिजाइनर नैंसी डोजाका की डिजाइन की हुई एक बहुत ही खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट कॉस्ट्यूम पहनी थी। उनका ये लुक मॉडर्न स्टाइल और ड्रामा का बेहतरीन कॉम्बिनेशन था। एक्ट्रेस ने एक बार फिर खुद को बॉलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्री में एक साबित कर दिया।

स्टाइलिश लुक में छाई कृति

कृति को इस इवेंट में ब्लैक और व्हाइट आउटफिट पहने देखा गया। इसका ऊपरी हिस्सा ब्लैक था जो काफी फिटेड था। इस पर किया गया रफल्स और शेयर मेश वर्क काफी शानदार लग रहा था। नीचे एक्ट्रेस वाइट रंग की लहराती हुई सॉफ्ट स्कर्ट पहनी थी। टॉप की फिटिंग और स्कर्ट का फ्लो मिलकर एक बेहतरीन बैलेंस बना रहे थे।

एक्सेसरीज का कमाल

एक्ट्रेस की एसेसरीज ने इस लुक की खूबसूरती को और भी बढ़ा दिया है। इसके पीछे सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सुकृति ग्रोवर की मेहनत देखने को मिली। उन्होंने कृति के कानों के लिए क्यूरो कॉटेज ज्वेलरी के स्टेटमेंट इयररिंग चुने। वहीं इयर कफ और हाथों में लेयर्ड चूड़ियां और अंगूठियां खूबसूरत लग रही थी।

मिनिमल मेकअप रहा खास

अपने लुक को ज्यादा भड़कीला बनाने की जगह एक्ट्रेस ने मेकअप को आउटफिट के साथ बैलेंस किया। उन्होंने बहुत मिनिमल और एलिगेंट मेकअप किया था। स्मोकी आईज, ग्लॉसी न्यूड लिप्स और परफेक्ट आइब्रो उनके चेहरे को चमका रही थी। इसके साथ बीच की मांग वाले स्लीक बाल उनके चेहरे की खूबसूरती को अच्छी तरह से निखार रहे थे। एक्ट्रेस का ओवरऑल लुक एकदम पॉलिश्ड और ग्लैमर से भरपूर था।

इंटरनेट पर छाया जादू

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल से इन तस्वीरों को शेयर किया है। मूडी लाइटिंग के बीच क्लिक गई ब्लैक एंड व्हाइट कांबिनेशन की फोटो का जादू साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस ने जिस कॉन्फिडेंस के साथ ये लुक कैरी किया है, वो भी कमाल का है। फुल लेंथ से लेकर क्लोज अप सभी तस्वीरों में वो खूबसूरत लग रही हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews