मुफ्त का मसाज करवाते दिखे कृष्णा अभिषेक, Kapil Sharma ने शेयर किया मजेदार वीडियो

मुफ्त का मसाज करवाते दिखे कृष्णा अभिषेक, Kapil Sharma ने शेयर किया मजेदार वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का कॉमेडी शो जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस शो में दर्शकों को सपना का किरदार निभाने वाले कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) नहीं दिखाई देंगे। दर्शकों में इस बात की मायूसी देखी जा रही है। इसी बीच कृष्णा और कपिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह दोनों सितारे शो में भले ही साथ ना दिखाई दे पर यह लाइफ में साथ मिलकर खूब मौज मस्ती कर रहे हैं।

फिलहाल ये दोनों कलाकार लाइव परफॉर्मेंस करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हैं। जहां से इनका एयरपोर्ट पर मसाज लेते हुए वीडियो सामने आया है। कृष्णा अभिषेक यहां भी मजाकिया अंदाज में दिखाई दिए। कपिल शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कृष्णा मसाज करने वालों से बात कर रहे हैं।

Must Read- यहां भगवान गणेश के पास भी है आधार कार्ड, स्कैन करने के बाद ही भक्तों को देते हैं दर्शन

मसाज कर रही लड़की से कृष्णा पूछते हैं कि आप इसका कितना चार्ज करते हो। जिस पर बताया कि पहले 15 मिनट फ्री है उसके बाद चार्ज किया जाता है। इस पर कृष्णा पूछते हैं कि अभी कितने मिनट हो गए। लड़की जवाब देती है कि 15 मिनट हो गए हैं। ये सुनते ही कृष्णा हो गए बोलते हुए तुरंत ही अपनी सीट से उठकर साइड में जाकर खड़े हो जाते हैं। उनके इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

कपिल शर्मा ने इस वीडियो को मुफ्त की मसाज कैप्शन के साथ शेयर किया है। वीडियो में कपिल, कृष्णा और कीकू शारदा दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस के अलावा सेलेब्स के भी कमेंट आ रहे हैं। लोगों ने कमेंट में कृष्णा को शो में वापस लाने की बात भी कही है।

कृष्णा के शो में आने की बात करें तो कुछ कारणों की वजह से वह शो में नहीं है, लेकिन वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि शो में उनकी वापसी हो जाए। ऐसा हो सकता है कि यह शानदार कलाकार शो में वापसी करते हुए एक बार फिर दर्शकों को अपने मजेदार जोक्स से लोटपोट कर दे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews