शिंदे के बाद Kunal Kamra ने वित्त मंत्री पर कसा तंज, “साड़ी वाली दीदी” कहकर उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल

कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर अपने वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है। इससे पहले वह महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर चुके हैं।
Kunal Kamra

Kunal Kamra: कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिरे हुए हैं। बीते पाँच दिनों में यह उनका तीसरा वीडियो है, जिसमें वह सरकार पर तीखी टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, उन्होंने पहले 22 मार्च को महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे और फिर 25 मार्च को मोदी सरकार के विकास मॉडल पर टिप्पणी की। अब 26 मार्च को जारी वीडियो में उन्होंने वित् मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है।

इन वीडियो बीच वनडे उनके ख़िलाफ़ केस दर्ज हो रहे हैं, कुणाल कमरा के विवादित वीडियो सामने आने के बाद उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। लगातार बढ़ती विवादों के बीच मुंबई पुलिस ने उन्हें दूसरा नोटिस जारी किया। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेज़ी से वायरल होते हुए नज़र आए जिससे उनकी मुश्किलें और भी बढ़ सकती है।

‘साड़ी वाली दीदी’

कुणाल कामरा ने अपने वीडियो में महँगाई और टैक्स को लेकर वित् मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में उन्हें ‘साड़ी वाली दीदी’ कहा जिससे विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने अपना यह वीडियो X पर शेयर किया है, जिस पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, इतना ही नहीं कुछ लोग इस तरह की और भी वीडियों की माँग कर रहे हैं। आप भी देखिए कुणाल कामरा का यह वीडियो।
<

टी सीरीज़ ने भेजा Kunal Kamra को कॉपीराईट नोटिस

आपको बता दें, निर्मला सीतारमण पर की गई टिप्पणी में फ़िल्मी गाने के इस्तेमाल को लेकर टी सीरीज़ ने कुणाल कामरा को कॉपीराईट नोटिस भेज दिया है। इस बात पर कामरा भड़क गए और उन्होंने टी सीरीज़ को आड़े हाथ लेते हुए X पर लिखा की पैरोडी और व्यंग पूरी तरह क़ानूनी है और वह न तो गाने की असली बोल का इस्तेमाल कर रहे है , न ही उसकी धुन का। उन्होंने T सीरीज़ को पिट्ठू न बनने की सलाह दी और कहा है कि अगर उनका वीडियो हटाया जाता है, तो हर कवर गाने और डान्स वीडियो को भी हटाना होगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews