‘जलसा’ के आलीशान बेडरूम को छोड़ किचन में सोते हैं Amitabh Bachchan, खुद किया खुलासा

Amitabh Bachchan untold stories

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने शो केबीसी 15 के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए टेलीविजन पर हाजिर हो चुके हैं। शो पर कंटेस्टेंट के साथ सवाल जवाब करने के अलावा अमिताभ बच्चन को मस्ती मजाक करते हुए और अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से सुनाते हुए भी देखा जाता है।

इस शो पर आने वाले कंटेस्टेंट सवाल के जवाब देने के साथ-साथ अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत करते हुए भी दिखाई देते हैं और कुछ तो उनके लिए बातों का पिटारा लेकर आते हैं। हाल ही के एपिसोड में एक कंटेस्टेंट में महानायक से किचन और रसोई गैस से जुड़ा हुआ एक सवाल पूछा जिसका बिग बी ने मजेदार जवाब दिया।

किचन में लगता है अमिताभ का बिस्तर

केबीसी 15 के एपिसोड में एक महिला कंटेस्टेंट से बिग बी ने सवाल जवाब के दौरान जब बातचीत की तो महिला ने उनसे गैस सिलेंडर से जुड़ा हुआ सवाल पूछा। महिला ने कहा कि आपके घर में गैस सिलेंडर है और बोल पड़ी कि आप किचन में नहीं जाते होंगे। इस पर अमिताभ कहते हैं कि आपको कैसे पता हम किचन में नहीं जाते। महिला कहती है कि मेट्रो सिटीज में अक्सर घरों में गैस सिलेंडर नहीं हुआ करते हैं। इसके जवाब में बिग बी ने बड़े ही मजेदार अंदाज में कहा कि यह सब आपकी गलतफहमी है हमारा बिस्तर किचन में ही लगता है और वह भी गैस सिलेंडर के पास। बिग बी का यह जवाब सुनने के बाद सामने बैठी महिला कंटेस्टेंट और आसपास मौजूद सभी दर्शक जोर-जोर से ठहाके लगाने लगते हैं।

लंबे समय से हैं होस्ट

कौन बनेगा करोड़पति टेलीविजन की दुनिया का एक चर्चित शो है और यह साल 2000 से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो के तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था लेकिन इसके बाद से फिर से होस्टिंग की जिम्मेदारी अमिताभ बच्चन को दे दी गई थी। लंबे समय से वह इस शो के जरिए दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं और यहां पर कई सारे सितारों के साथ भी खेल चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews