एक्टिंग में अव्वल लेकिन पढ़ाई में पीछे हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, किसी ने 5वीं तो किसी ने 12वीं तक की है पढ़ाई

बॉलीवुड के कलाकारों की फिल्मों के बारे में तो आपको बहुत पता रहता है। आज हम आपको ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जो पर्दे पर खूबसूरती का जादू बिखेरती हैं, लेकिन पढ़ाई के मामले में पीछे हैं।
Less educated actress

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों की जब भी बात निकलती है तो लोगों को उनके फिल्मी प्रोजेक्ट ऑफ पर्सनल जिंदगी की याद आ जाती है। लोग यह जानना चाहते हैं कि उनका चहेता कलाकार आने वाले दिनों में कौन सा प्रोजेक्ट करने वाला है या फिर उसकी निजी जिंदगी में क्या चल रहा है।

दीपिका हो या आलिया आपको यह तो पता ही होगा कि आपकी फेवरेट एक्ट्रेस किन फिल्मों में नजर आई हैं और आने वाले दिनों में दिन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। लेकिन क्या आप इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं जो अपनी खूबसूरती और फर्राटेदार इंग्लिश से सबको हैरान कर देती हैं। लेकिन असल जिंदगी में इन्होंने कितनी पढ़ाई की है। अगर नहीं तो आज हम आपको कुछ ऐसी हसीनाओं के बारे में बताते हैं जो या तो 12वीं तक पढ़ी है या फिर बीच में ही ग्रेजुएशन छोड़ चुकी हैं।

कम पढ़ी लिखी हसीनाएं (Less Educated Actress)

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से इंडस्ट्री में कदम रखा था। अपनी जबरदस्त एक्टिंग और डांसिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाली की एक्ट्रेस देशभर में फेमस है। आपको बता दें कि उन्होंने 12th की है लेकिन ग्रेजुएशन नहीं कर पाई हैं।

कंगना रनौत

कंगना रनौत की गिनती इंडस्ट्री की सबसे बेबाक एक्ट्रेस में होती है। शुरुआती दिनों में काफी सारे मुश्किलें झेलने के बाद वह एक्ट्रेस बनने का अपना सपना पूरा कर पाई हैं। अपने करियर के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। वो घर से भागकर दिल्ली आई थी और स्ट्रगल करना शुरू किया था। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन एक्ट्रेस 12वीं तक पढ़ी हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की गिनती इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में होती है। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया। बहुत कम उम्र में उन्होंने फिल्मों में कदम रख लिया था। जिस वजह से वह पढ़ाई पर कम ध्यान दे पाई। एक्ट्रेस में 12वीं के बाद पढ़ाई नहीं की है।

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। 90s में उन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों को दीवाना बना दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन एक्ट्रेस में केवल 5वीं तक पढ़ाई की है। वह अपने करियर को लेकर इतनी ज्यादा सीरियस थी कि उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews