Liger Promotion : लोकल ट्रेन में इस एक्टर संग सफर करती नजर आई अनन्या पांडे, तस्वीरें वायरल

Liger Promotion

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों विजय देवरकोंडा (Vijaya Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) अपनी आने वाली फिल्म ‘लाइगर’ को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं। उनकी फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) बड़े पैमाने पर पैन इंडिया में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। फिल्म की शूटिंग के बाद से ही इस फिल्म के स्टार जोरों शोरों से प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

आए दिन इस फिल्म के स्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं। यही हाल ही में इन सितारों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में ये दोनों मुंबई लोकल स्टेशन पर फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। ये दोनों कभी मुंबई लोकल ट्रेन में तो कभी प्लेटफार्म पर देखे गए।

Must Read : Good Luck Jerry में जान्हवी कपूर ने जमाया रंग, आप भी ओटीटी पर देखें ये क्राइम कॉमेडी

Liger Promotion

जानकारी के मुताबिक, अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा ने मुंबई लोकल ट्रैन में भी सफर किया। इन सब मूमेंट्स की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई जो काफी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इन वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। आप वीडियो में देख सकते है विजय देवरकोंडा ट्रेन में अनन्या की गोद में आराम करते नजर आ रहे हैं। ट्रेन में दोनों एक दूसरे से बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Liger Promotion

आप देख सकते हैं, ये सितारे अपने फिल्म का प्रमोशन पब्लिक के बीच जाकर कर रहे हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता हैं। वायरल वीडियो पर कई फैंस की प्रतिक्रिया आई है। किसी ने कहा है कि पैसे के लिए कुछ और कोई भी उन बुक किए गए कंपार्टमेंट्स की राइड को एंजॉय कर सकता है। वहीं किसी और ने लिखा है कि अनन्या पांडे मुंबई की लोकल ट्रेन में संघर्ष कर रही है।

Liger Promotion

इसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने शेयर की है। शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है चलिए बॉयज ट्रैक पर LIGER को प्रमोट करते हैं। गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में इस फिल्म की जोरों शोरों से प्रमोशन सितारों और मेकर्स द्वारा किया जा रहा हैं। ये फिल्म बड़े पैमाने पर लाइ जा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews