‘लॉकअप 2’ में आकांक्षा चमोला का बड़ा खुलासा, लड़कियों के साथ रिश्तों को किया कबूल

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। उन्होंने बताया कि शादी से पहले उनके लड़कियों के साथ रिश्ते रहे हैं और वह खुद को बाईसेक्सुअल मानती हैं।
'लॉकअप 2' में आकांक्षा चमोला का बड़ा खुलासा

नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में हर एपिसोड के साथ नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस बार शो में टीवी अभिनेता गौरव खन्ना की पूर्व पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कैमरे के सामने स्वीकार किया कि शादी से पहले उनके लड़कियों के साथ भी रिश्ते रहे थे। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके इंटरव्यू और शो की क्लिप्स तेजी से वायरल हो रही हैं।

शो के दौरान ‘जजमेंट डे’ टास्क में कंटेस्टेंट्स को खुद से जुड़ा एक सच बताने का मौका मिला। इसी दौरान होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने आकांक्षा से उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर सवाल किया। आकांक्षा ने बिना किसी झिझक के कहा कि वह खुद को बाईसेक्सुअल मानती हैं। उन्होंने बताया कि यह उनकी पहचान का हिस्सा है और वह इसे छिपाना नहीं चाहतीं। उनका कहना था कि लड़कियों के साथ उन्हें हमेशा भावनात्मक सुरक्षा और अपनापन महसूस हुआ।

Lock Upp 2 में आकांक्षा चमोला का खुलासा 

आकांक्षा चमोला ने शो में कहा कि शादी से पहले उनके कुछ लड़कियों के साथ रिश्ते रहे थे। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि वह किसी सनसनी के लिए यह बात नहीं कह रही हैं, बल्कि अपनी जिंदगी का सच बता रही हैं। उनके मुताबिक, उन्हें हमेशा महिलाओं की मौजूदगी में सहज महसूस हुआ और फेमिनिन एनर्जी ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज अक्सर दो महिलाओं की दोस्ती को अलग नजर से देखता है, लेकिन उनका अनुभव इससे बिल्कुल अलग रहा है। शो में उन्होंने यह भी बताया कि ‘बाईसेक्सुअल’ शब्द समाज की पहचान हो सकती है, लेकिन उनके लिए रिश्तों की सबसे बड़ी पहचान सम्मान, भरोसा और प्यार है। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

लगातार चर्चा में हैं आकांक्षा चमोला

आकांक्षा चमोला और टीवी अभिनेता गौरव खन्ना ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों करीब नौ साल तक साथ रहे। ‘लॉक अप 2’ के पहले ही दिन आकांक्षा ने बताया था कि दोनों अब अलग हो चुके हैं और तलाक की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद से उनकी निजी जिंदगी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब शो में अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर दिया गया बयान भी चर्चा का बड़ा कारण बन गया है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews