सिनेमाघरों में एवरेज रहने के बाद ओटीटी पर इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने मचाया धमाल, IMDb पर मिली गजब की रेटिंग

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो सिनेमाघरों में दर्शकों को पसंद नहीं आती हैं, लेकिन जब ये फिल्में ओटीटी पर रिलीज होती हैं तो बड़ी संख्या में दर्शक इन्हें पसंद करते हैं और ये फिल्में टॉप रेटेड फिल्मों में गिनी जाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बता रहे हैं।
सिनेमाघरों में एवरेज रहने के बाद ओटीटी पर इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने मचाया धमाल, IMDb पर मिली गजब की रेटिंग

क्राइम थ्रिलर फिल्में हमेशा से ही दर्शकों के दिमाग पर छा जाती हैं। यही कारण है कि ओटीटी पर और थिएटर में भी ये फिल्में खूब अपना जादू चलाती हैं। हालांकि कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो थिएटर में दर्शकों का ध्यान खींच पाने में कामयाब नहीं हो पाती हैं, लेकिन जब ये फिल्में ओटीटी पर आती हैं तो दर्शक इनसे मोहित हो जाते हैं और इन्हें इतना अच्छा बता देते हैं कि IMDb पर उनकी रेटिंग और भी ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप भी क्राइम थ्रिलर फिल्में पसंद करते हैं और ऐसी ही किसी फिल्म की तलाश में हैं जो थिएटर में तो कमाल नहीं कर सकी, लेकिन ओटीटी पर आने के बाद उसने खूब धमाल मचाया, तो आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं।

आज हम आपको एक ऐसी फिल्म की जानकारी दे रहे हैं जिसे IMDb पर 7 से ऊपर की रेटिंग मिली है, लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान नहीं खींच पाई थी। लेकिन जब सिनेमाघर में रिलीज़ होने के एक महीने बाद ही ओटीटी पर आई, तो लोग इसे देखते ही रह गए।

जानिए फिल्म का नाम क्या है

ब्राज़ील, जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसका नाम ‘मॉर्गन’ है। यह एक तमिल क्राइम थ्रिलर मूवी है, जिसे 27 जून 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म को बनाने में बेहद कम बजट का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन हर एक सीन सस्पेंस से भरा हुआ है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और एवरेज रही, मगर जब यह फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म यानी ओटीटी पर रिलीज़ की गई तो लोगों ने इसे भरपूर प्यार दिया। इस फिल्म को IMDb पर 7.8 की रेटिंग दी गई है। फिल्म 2 घंटे 12 मिनट की है। न सिर्फ दर्शकों, बल्कि क्रिटिक्स ने भी इसे खूब सराहा है।

कहानी पर डालें नजर

इस फिल्म का निर्देशन लियो जॉन पॉल ने किया है। यह एक सीरियल किलर की इन्वेस्टिगेशन के इर्द-गिर्द घूमने वाली कहानी है। फिल्म में विजय एंटनी मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। इसके अलावा अजय दिशान और पी. समुथिरकानी भी इस फिल्म में दिखाई देते हैं। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म को 25 जुलाई 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया गया है। अब यह फिल्म सिनेमाघरों से हट चुकी है।

अगर इस फिल्म की कहानी पर नजर डाली जाए तो यह फिल्म कहानी के मामले में बेहद जबरदस्त है। कहानी की शुरुआत एक मर्डर केस से होती है। एक पुलिस ऑफिसर की बेटी के साथ यह घटना घटती है। जब इसकी तहकीकात शुरू होती है, तो इसमें लगातार नई परतें खुलती जाती हैं। हालांकि फिल्म का अंत बेहद ही चौंकाने वाला है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews