भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में रिलीज हुई हैं, इनमें से कुछ ऐसी हैं जो केवल आती हैं और चली जाती हैं, तो कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जो लंबे समय तक लोगों के दिमाग पर अपना अमिट छाप छोड़ जाती हैं। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो गाने की बदौलत हिट हो जाती हैं, तो कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनमें एक्टर से ज्यादा विलन का रोल लोगों को पसंद आ जाता है। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनकी कहानी बहुत आकर्षक होती है, तो कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जो दिल को छू जाती हैं।

वर्तमान की बात करें तो भारत में सैयारा फिल्म का क्रेज देखने को मिला है। इस फिल्म के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई हुई है, जिस कारण कई बड़ी फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी।

बिना हीरो-हीरोइन हिट हुई ये फिल्म

हालांकि, आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बताएंगे जिसमें एक्टर या एक्ट्रेस नहीं है। इसके बावजूद, फिल्म हिट हो गई है। इसने सैयारा को भी कड़ी टक्कर दे दी है। रिलीज होने के 5 दिनों में ही फिल्म ने 30 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। सिनेमाघर में तहलका मचा रही यह फिल्म मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल की चौथी सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है। इससे मेर्क्स मालामाल हो गए हैं। कम बजट में बनी इस फिल्म की कमाई का स्कोर काफी हाई है। वहीं, फैंस भी इस फिल्म को देखकर अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं।

बड़ी फिल्मों को दी टक्कर

साल 2025 में बड़े पर्दे पर छावा, जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ, तारे ज़मीन पर, सैयारा, रेड 2 जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुई हैं। वहीं, अगस्त की शुरुआत में ही धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 रिलीज हो चुकी है, लेकिन यह धांसू फिल्म ने इन सबको पछाड़कर अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। फिल्म में शिल्पा धवन, कुशल देसाई, चैतन्य देसाई और भौमिक गोण्डलिया ने अपने-अपने किरदारों को निभाया है।

महावतार नरसिम्हा

दरअसल, इस फिल्म का नाम महावतार नरसिम्हा है, जो कि एनीमेटेड पौराणिक फिल्म है। यह 25 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का अधिक प्रचार-प्रसार भी नहीं हुआ, ना ही इस पर मार्क्स ने बहुत अधिक बज़ क्रिएट किया, लेकिन इसके ग्राफिक्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म के रनटाइम की बात करें तो यह 2 घंटे 21 मिनट की है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमा घरों में फैंस की भीड़ लगी हुई है। हर शो में सीट हाउसफुल है। यह एक साथ कई बड़ी फिल्मों को टक्कर दे रही है।

मिल रही पब्लिसिटी

फिल्म का फ्लेवर और इसका VFX फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। इस कहानी में प्रह्लाद और राक्षस हिरण्यकशिपु की कथा दिखाई गई है। फिल्म में यह दिखाया गया है कि प्रह्लाद की करुणा भरी पुकार और भावपूर्ण स्तुति से भगवान नरसिंह का क्रोध शांत हो गया है। हालांकि, अलग-अलग पुराणों में इस कथा को और भी अधिक विस्तार दिया गया है। फिल्म को लिमिटेड स्क्रीन के साथ रिलीज किया गया था, लेकिन इसे बहुत ही ज्यादा माउथ पब्लिसिटी मिल रही है।

जानें कलेक्शन

फिल्म की रेटिंग की बात करें तो IMDb पर इसे 9.7 की रेटिंग मिली है। वहीं, कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन रिलीज होते ही फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे दिन 4.6 करोड़ रुपए, तीसरे दिन 9.5 करोड़ रुपए, चौथे दिन 6 करोड़ रुपए, पांचवें दिन 7.7 करोड़ रुपए, छठे दिन 7.7 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है। वहीं, सातवें दिन सुबह तक 2.14 करोड़ का कलेक्शन हो चुका है। ऐसे में फिलहाल महावतार नरसिम्हा फिल्म को भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे अधिक कमाई करने वाली एनिमेशन फिल्म मानी जा रही है।