बड़े पर्दे पर गूंजेंगे 78 साल पुराने इश्क के तराने, Main Vaaps Aunga का शानदार टीजर रिलीज

दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने की तैयारी में हैं। फिल्म मैं वापस आऊंगा का शानदार टीजर रिलीज हो गया है।
Main Vaaps Aaunga

इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ को कुछ समय पहले फिल्म चमकीला में काम करते हुए देखा गया था। अब एक बार फिर यह दोनों नई फिल्म लाने जा रहे हैं। आने वाली फिल्म की कहानी पिछली फिल्म से भी ज्यादा अच्छी और दिल छू लेने वाली हो सकती है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि टीजर देखने के बाद लोग इसे ऐसा ही रिस्पांस दे रहे हैं।

दिलजीत की अगली फिल्म मैं वापस आऊंगा का शानदार टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट इम्तियाज ने काफी पहले कर दी थी लेकिन इसकी पहली झलक दर्शकों को अब देखने को मिली है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म में दर्शकों को क्या देखने को मिलने वाला है।

इश्क की दास्तां पेश करेंगे इम्तियाज

इम्तियाज अली को बड़े पर्दे पर हमेशा प्रेम कहानी अलग-अलग तरीके से उतारते हुए देखा गया है। रॉकस्टार से लेकर लैला मजनू तक उन्होंने हर फिल्म को बखूबी बड़े पर्दे पर पेश किया। अब इस फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलने वाला है।

78 साल पुरानी कहानी

दिलजीत को जी कहानी में लेकर जाने वाला है वह आज की नहीं बल्कि 78 साल पुराने इश्क की कहानी है। यह पार्टीशन के पहले की कहानी है जिसका टीजर आपका दिल जीत लेगा। 1 मिनट 13 सेकंड के टीजर की शुरुआत में नसीरुद्दीन शाह को अस्पताल में दिखाया गया है, जहां दिलजीत दोसांझ उनका ख्याल रखते हैं। इसके बाद फ्लैशबैक शुरू होता है जहां एक मासूम सी प्रेम कहानी की शुरुआत होती है। शरवरी और वेदांग रैना एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन किस्मत उन्हें दूर कर देती है। टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वेदांग के नसरुद्दीन का यंगर किरदार निभाया है। दिलजीत को उनके पोते के किरदार में दिखाया गया है।

कब आएगी फिल्म

टीजर में बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का नजर आ रहा है। इसमें ए आर रहमान का म्यूजिक है जबकि एक्टिंग के साथ दिलजीत की आवाज भी सुनने को मिलने वाली है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो यह 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसका सामना यश की फिल्म टॉक्सिक से होने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews