घर बैठे वैलेंटाइन वीक को बनाएं स्पेशल, पार्टनर के साथ देखें रोमांटिक ड्रामा फिल्म कधालिक्का नेरामिल्लई

इसी कड़ी में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रोमांटिक फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम कधालिक्का नेरामिल्लई है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।
Kadhalikka Neramillai

Kadhalikka Neramillai on OTT : प्यार का महीना वैलेंटाइन वीक फरवरी चल रहा है, जब प्रेमी कपल एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। एक दूसरे से तरह-तरह के वादे करते हैं। एक दूसरे को गिफ्ट्स, चॉकलेट्स, आदि देते हैं। डेट पर जाते हैं, इस वीक को रोमांटिक बनाने के लिए तमाम कोशिशें करते हैं। कुछ लोग इस मौके पर पार्टनर्स के साथ घर पर ही रोमांटिक मूवी डेट प्लान करते हैं। इसके लिए वह बहुत सारी फिल्में देखते हैं।

इसी कड़ी में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रोमांटिक फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम कधालिक्का नेरामिल्लई है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

ओटीटी पर हुआ रिलीज

यह फिल्म सिनेमा घरों में 14 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी, जिसमें जयम रवि और नित्या मेनन ने मुख्य भूमिका निभाई है। जो रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे कुछ ही दिनों में फैंस के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। जिसे आज यानी 11 फरवरी से स्ट्रीम किया जा रहा है, जिसकी अनाउंसमेंट नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर की थी।

4 भाषाओं में किया गया रिलीज

फिलहाल, इस फिल्म को हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया है। बाद में इसे कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित है। यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा बड़े पर्दे पर पसंद आई थी। वहीं, अब ओटीपी प्लेटफार्म पर रिलीज होने के बाद इसे फैंस का कितना रिस्पांस मिलता है, यह बाद में पता चलेगा।

इन लोगों ने निभाई अहम भूमिका

बता दें कि जयम रवि और नित्या मेनन की जोड़ी को इस फिल्म में ऑन स्क्रीन काफी ज्यादा पसंद किया गया है। इन दोनों के अलावा फिल्म में टीजे भानू, विनय राय, विनोदिनी वैधनाथन, जॉन कॉकेन, लक्ष्मी रामकृष्णन और योगी बाबू हैं। जिसका निर्देशन किरुथिगा उदयनिधि ने किया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews