मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं सोराब? रूमर्स पर दिया रिएक्शन, बोले- हमारी पहली मुलाकात…

मलाइका अरोड़ा की एक पार्टी में मस्ती करते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इसके बाद से उनके डेटिंग रूमर्स की चर्चा होने लगी थी।
Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जिन्होंने प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों बटोरी है। अरबाज खान से तलाक के बाद उनका नाम अर्जुन कपूर से जुड़ा। वह अर्जुन से अलग हो चुकी है और अब उनका नाम सोराब बेदी से जोड़ा जा रहा है। बीते दिनों दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

जो तस्वीर सामने आई थी उनमें एक्ट्रेस और सोराब एक पार्टी में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे थे। दोनों ने जमकर डांस किया और इंजॉय करते हुए दिखाई दिए। बस तस्वीर सोशल मीडिया पर आने की देर थी और लोगों ने एक्ट्रेस के डेटिंग रूमर्स पर चर्चा करना शुरू कर दिया। हालांकि, अब इन बातों पर सोराब ने रिएक्शन दिया है।

एक दूसरे के पुराने दोस्त हैं मलाइका सोराब

जैसे ही तस्वीर वायरल हुई यह कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस का ये कहना था कि सोराब मलाइका के ब्वॉयफ्रेंड हैं। अब उन्होंने इस पर रिएक्शन दिया है और यह कहा है कि वह मल्ला को मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं। पिंकविला के एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि मलाइका और उनकी पहली मुलाकात शुरुआती मॉडलिंग करियर के दौरान हुई थी। बड़ा सर्किल होने की वजह से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।

बतौर सोराब “मेरे मॉडलिंग के दिनों में मलाइका उन करीबी लोगों की दोस्त थी जो मुझे शो देते थे। इसी तरह से मेरी उनसे दोस्ती हुई। मैं पार्टी में जाता था और वह भी वहां होती थी। हम तभी से साथ में पार्टी करते आ रहे हैं यह कोई नई बात नहीं है। मैंने पहले भी तस्वीर और वीडियो पोस्ट किया है लेकिन मैं इतना मशहूर नहीं था इसलिए लोगों का ध्यान नहीं गया।”

View this post on Instagram

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

इन लोगों से जुड़ा नाम

यह पहली बार नहीं है जो मलाइका का नाम किसी के साथ जोड़ा जा रहा है। अरबाज खान से तलाक के बाद कई लोगों के साथ उनके रिलेशनशिप की अफवाह उड़ी। अर्जुन कपूर को उन्होंने लंबे समय तक डेट किया हालांकि दोनों के बीच बात नहीं बन पाई। एक्टर से अलग होने के बाद कुछ समय पहले एक्ट्रेस का नाम डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता से भी जोड़ा गया था। दोनों एक कॉन्सर्ट में साथ नजर आए थे जिसके बाद से इनकी डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई थी। अब सोराब ने यह क्लियर कर दिया है कि वह और मलाइका एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews