क्योंकि मेरे लिये आपकी भावना से बढ़ के और कुछ नहीं है… मनोज मुंतशिर ने किया भावुक ट्वीट, कहा संशोधित करेंगे आहत पहुंचाने वाले संवाद, इस सप्ताह ही करेंगे फिल्म में शामिल

Manoj Muntashir

Manoj Muntashir On Adipurush : फिल्म आदिपुरुष 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। जिसे ओम राउत के डायरेक्शन में बनाया गया है। बता दें कि फिल्म रिलीज होने के बाद से ही डायलॉग को लेकर विवादों में फंसी हुई है। इसके बावजूद, मूवी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन परफॉर्म कर रही है लेकिन फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए इसके डायलॉग को घटिया बताया जा रहा है। केवल इतना ही नहीं, लोगों ने इसमें फिल्माए गए कुछ सीन और डायलॉग को बैन कराने के लिए हाई कोर्ट में याचिका भी लगाई है। जिसे गंभीरता से लेते हुए फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने ट्विटर पर भावुक पोस्ट करते हुए इन्हें हटाने की बात कही है।

Adipurush

मनोज मुंतशिर ने किया ट्वीट

दरअसल, डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “रामकथा के पहले पाठ से हर कोई भावना का सम्मान करना सीखता है। वहीं, मैंने आदिपुरुष में 4000 से भी ज़्यादा पंक्तियों के संवाद लिखे जिनके 5 पंक्तियों पर कुछ भावनाएं आहत हुईं है। जिनमें श्री राम का यशगान किया, माँ सीता के सतीत्व का वर्णन किया, जिसके लिए प्रशंसा मिलनी चाहिए थी लेकिन मेरे ही भाइयों ने मेरे लिये सोशल मीडिया पर अशोभनीय शब्द लिखे। आगे उन्होंने कहा कि मैंने हर माता के लिए अनेकों बार कवितायें पढ़ीं परंतू उन्होंने मेरी ही मां को अभद्र शब्दों से संबोधित किया। पता नहीं क्यों लोगों में इतनी कड़वाहट कहां से आ गई कि वो श्री राम का दर्शन भूल गए जो हर मां को अपनी मां मानते थे।

सनातन सेवा के लिए बनायी है फिल्म- मनोज

आगे उन्होंने लिखा कि ऐसा संभव है कि 3 घंटे की फिल्म में आपकी कल्पना से अलग लिख दिया हो लेकिन लोगों ने मेरे सिर पर सनातन-द्रोही लिखने में जल्दबाज़ी क्यों की, पता नहीं। आदिपुरुष में सनातन की ये स्तुतियां भी तो मेरी ही लेखनी से जन्मी हैं। क्या लोगों ने ‘जय श्री राम’ गीत नहीं सुना, ‘शिवोहम’ नहीं सुना, ‘राम सिया राम’ नहीं सुना? ‘तेरी मिट्टी’ और ‘देश मेरे ’भी तो मैंने ही लिखा है। आगे उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। आप मेरे अपने थे, हैं और रहेंगे। हम एक-दूसरे के विरुद्ध खड़े हो गए तो सनातन हार जायेगा। हमने आदिपुरुष सनातन सेवा के लिए बनायी है, जिसे लोग देख रहे हैं और मुझे विश्वास है आगे भी देखेंगे।

साथ ही, उन्होंने लिखा कि उनके लिए लोगों की भावना से बढ़ कर कुछ भी नहीं है। इसलिए मैंने और फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है कि वो जिस संवाद से आहत हुआ है वो उन्हें संशोधित करेंगे और इसी सप्ताह फ़िल्म में शामिल भी कर देगें।

इन डायलॉग्स पर लोगों ने जताई आपत्ति

  • कपड़ा तेरे बाप का! तेल तेरे बाप का! जलेगी भी तेरे बाप की। (हनुमानजी ने रावण के बेटे इंद्रजीत से कहा)
  • तेरी बुआ का बगीचा है क्या जो हवा खाने चला आया। (इंद्रजीत ने हनुमानजी से कहा)
  • जो हमारी बहनों को हाथ लगाएगा उनकी लंका लगा देंगे। (हनुमानजी ने रावण की सभा में कहा)
  • आप अपने काल के लिए कालीन बिछा रहे हैं। (विभीषण ने रावण से कहा)
  • मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया अभी तो पूरा पिटारा भरा पड़ा है। (लक्ष्मण के ऊपर वार करने के बाद इंद्रजीत ने कहा)

डायलॉग्स बदलने का निर्णय

बता दें कि ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ में साउथ सिने स्टार प्रभास, बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह मुख्य किरदार में हैं। फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभु श्रीराम, माता जानकी, वीर हनुमान और अन्य चरित्रों के मुंह से सुने गए डायलॉग्स और वीएफएक्स जैसे मुद्दों पर लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। जिसके कारण फिल्म को ट्रोल किया जा रहा है। जिसे देखते हुए फिल्म के निर्माताओं द्वारा डायलॉग्स को बदलने का निर्णय लिया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews